फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The student was called to the office on the pretext of drinking water, the obscene acts

पानी पिलाने के बहाने छात्रा को बुलाया दफ्तर, की अश्लील हरकतें

Wed, 03 Nov 2021 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
The student was called to the office on the pretext of drinking water, the obscene acts
लुधियाना। गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार तार करते हुए सरकारी स्कूल के एक अध्यापक ने छठी कक्षा की छात्रा को पानी पिलाने के बहाने उसे कमरे में बुलाया और अश्लील हरकत की। बच्ची ने क्लास रूम से बाहर निकलकर घर पहुंची। उसने तुरंत इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार ने इसकी जानकारी थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में गांव बलिएवाल की रहने वाली महिला की शिकायत पर स्कूल के टीचर हरदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महिला द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनकी दस वर्ष की पोती है जो सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है। 30 अक्टूबर की दोपहर डेढ़ बजे स्कूल में रिसेस के समय वह घर चली आई। घर आकर उसने अपनी दादी को बताया कि उसके स्कूल में अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले उक्त अध्यापक ने उसे पानी पिलाने के बहाने अपने दफ्तर में बुलाया। जब वो वहां पानी पिलाने के लिए गई तो उसने उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। वह किसी तरह से आरोपी से पीछा छुड़ा कर पहुंची और उसने परिवार वालों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार एसआई रघुबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed