{"_id":"614cb76e8ebc3e0160752d5a","slug":"the-sacrilege-of-the-pages-of-the-holy-book-thrown-in-the-empty-plot-ludhiana-news-pkl4277839154","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली प्लाट में फेंके पवित्र ग्रंथ के पन्ने, की बेअदबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली प्लाट में फेंके पवित्र ग्रंथ के पन्ने, की बेअदबी
विज्ञापन
लुधियाना। टिब्बा रोड इलाके में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति द्वारा घर के साथ खाली प्लाट में पवित्र ग्रंथ के पन्ने फाड़ कर फेंक दिए। जब इस मामले का इलाके के लोगों को पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पवित्र ग्रंथ की बेअदबी की सूचना मिलते ही थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो सके।
इस मामले में पुलिस ने जगीरपुर रोड के रहने वाले फतेह सिंह की शिकायत पर जगीरपुर रोड स्थित अमरजीत कालोनी निवासी राकेश कुमार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि फतेह सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बुधवार को वह अपने मकान के साथ वाले खाली प्लाट में खड़ा था। तभी उसकी नजर वहां पड़े पवित्र ग्रंथ गुटका साहिब पर पड़ी। उन्होंने मोहल्ले में रहने वाले कश्मीर सिंह और स्वर्ण सिंह को इसके बारे में बताया। इस पर वे दोनों भी वहां आ गए। जब उन लोगों ने गुटका साहिब उठा कर देखा तो उसमें से एक में नितनेम समेत और बाणियां थीं जबकि दूसरे पवित्र ग्रंथ गुटका साहिब में दुखभंजनी साहिब थे। इसके बारे में जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि यह काम आरोपी राकेश कुमार ने किया है। उसी ने गुटका साहिब की बेअदबी करने की नीयत से उन्हें खाली प्लाट में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।