{"_id":"6782bc4b57bae96a570fa595","slug":"the-rivalry-started-during-the-panchayat-elections-the-sarpanch-along-with-his-mother-and-son-were-beaten-up-after-entering-their-house-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-108319-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पंचायत चुनावों में शुरू हुई रंजिश, घर में घुस कर मां बेटे समेत सरपंच से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पंचायत चुनावों में शुरू हुई रंजिश, घर में घुस कर मां बेटे समेत सरपंच से मारपीट
विज्ञापन
जगरांव।
कुछ महीने पहले हुए पंचायत चुनावों में मामूली तकरारबाजी इस कदर बढ़ गई कि चुनावों के बाद भी गांवों में हार जीत को लेकर झगड़े चल रहे हैं। ऐसा ही मामला गांव सलेमपुरा में देखने को मिला। जहां दो भाईयों ने एक घर में घुस कर मां बेटे समेत सरपंच को भी पीट डाला। इस संबंधी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी दो भाईयों पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह व पाल सिंह उर्फ ज्योति निवासी गांव सलेमपुरा के रूप में हुई है। इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिधवां बेट के एएसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि पीड़ित जगजीत सिंह ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि पंचायत चुनावों में उसके चाचा दविंदर सिंह ने सरपंची का चुनाव आरोपियों के खिलाफ लड़ा था।
इस दौरान गांव निवासियों ने उसके चाचा को चुनाव जीता कर सरपंच बना दिया। इसी को लेकर आरोपी उनके परिवार से रंजिश रखने लगे। इस दौरान देर शाम को आरोपी हाथों में रॉड व बेसवाल आदि हथियार लेकर उसके घर के सामने आकर ललकारे मारने लगे। जब उन्होंने दरवाजा नही खोला तो आरोपी दरवाजे को धक्का मार कर अंदर घुस आए और आते ही उस पर हमला कर दिया। इस दौरान जब उसकी मां उसे बचाने के लिये आरोपियों से छुड़वाने लगी आरोपी दोनों भाईयो ने उसकी मां पर हमला कर दिया। उसकी मां का शोर सुन कर आस पास के लोगों ने उसके चाचा सरपंच दविंदर सिंह को फोन कर दिया जैसे ही उसके चाचा उन्हें बचाने के लिये आगे आए तो आरोवियों उन पर भी हमला करते हुए सिर पर रॉड मारी।