{"_id":"623df5d39b67bb59a94af946","slug":"the-family-members-of-the-deceased-surrounded-the-police-station-then-case-registerd-against-asi-ludhiana-news-pkl4456787187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के परिजनों ने घेरा थाना तो एएसआई हुआ नामजद, युवक ने वीडियो में एएसआई पर लगाया था परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक के परिजनों ने घेरा थाना तो एएसआई हुआ नामजद, युवक ने वीडियो में एएसआई पर लगाया था परेशान करने का आरोप
विज्ञापन
थाने के बाहर खड़े मृतक के परिजन।
- फोटो : LUDHIANA
लुधियाना। पुलिस मुलाजिम से तंग आकर खुद को गोली मारने वाले युवक कुलविंदर सिंह के परिवार ने शुक्रवार को दुगरी थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई के लिए मानी और एएसआई कुलविंदर धूरी को नामजद कर लिया गया। कुलविंदर ने एएसआई पर वीडियो में परेशान करने का आरोप लगाया था। आरोपी पर कार्रवाई के बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए माने।
कारों की खरीद फरोख्त करने वाले दुगरी निवासी कुलविंदर सिंह ने कुछ दिन पहले अपने घर में कार में बैठकर एक वीडियो बनाया था। वीडियो में कुलविंदर ने बताया था कि उसे एएसआई कुलविंदर धूरी परेशान करता है और केसज दर्ज करने की धमकियां दे रहा है। काफी दिनों से उसे परेशान किया जा रहा है। इससे तंग आकर वह खुद को गोली मार रहा है। 10 मार्च को वीडियो बनाने के बाद कुलविंदर ने इसे अपनी मंगेतर के फोन पर भेजा और खुद को गोली मार ली।
कुलविंदर की मंगेतर ने जब वीडियो देखा तो परिवार को इसकी सूचना दी। परिवार ने कुलविंदर को डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने कुलविंदर सिंह पर नाजायज हथियार रखने और गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। इलाज के दौरान दो दिन पहले कुलविंदर की मौत हो गई। मृतक के पिता बलविंदर सिंह का कहना था कि जब तक एएसआई पर कार्रवाई नहीं होगी पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। दो दिन से पुलिस परिवार को मनाने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
कोट्
एएसआई कुलविंदर सिंह धूरी को नामजद कर लिया गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। जांच के बाद एएसआई को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - हरकिरत सिंह, एसएचओ थाना दुगरी