फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The commemoration ceremony will begin with the recitation of Sri Akhand Path Sahib, and devotees will arrive from India and abroad.

Ludhiana News: श्री अखंड पाठ साहिब के प्रकाश के साथ शुरू होगी शहीदी सभा, देश-विदेश से पहुंचेगी संगत

Wed, 24 Dec 2025 08:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
The commemoration ceremony will begin with the recitation of Sri Akhand Path Sahib, and devotees will arrive from India and abroad.
फतेहगढ़ साहिब। सरबंसदानी दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोराबर सिंह व बाबा फतेह सिंह एवं माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित वार्षिक शहीदी सभा वीरवार को गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के प्रकाश के साथ शुरू होगी। तीन दिन चलने वाली इस सभा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु महान शहीदों को नतमस्तक होंगे।
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मैनेजर गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि संगत के ठहरने के लिए माता गुजरी सराय और अस्थाई टेंट व शामियाने लगाए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सर्दी को देखते हुए आवश्यक गर्म कपड़े व बिस्तर साथ लाएँ।
विज्ञापन

विशाल नगर कीर्तन 27 दिसंबर को
27 दिसंबर को सुबह 9 बजे गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब से निकलेगा नगर कीर्तन, जो दोपहर गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब तक पहुँचेगा। नगर कीर्तन के मार्ग की सफाई 7 बजे से पहले पूरी की जाएगी। लाखों श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवाएं फतेहगढ़, सरहिंद और आसपास के क्षेत्रों में लगातार संचालित रहेंगी। 25 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के प्रकाश, 26 दिसंबर को रात 9 बजे विशेष कवि समागम और 27 दिसंबर को अरदास उपरांत नगर कीर्तन का आयोजन होगा। 25 से 28 दिसंबर तक लगातार दिन-रात धार्मिक दीवान आयोजित रहेंगे। 27 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में अमृत संचार भी होगा। शहीदी सभा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और व्यवस्थित व्यवस्थाओं के चलते धार्मिक माहौल पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने के प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article