{"_id":"648083e77093f6e57704380b","slug":"the-bullet-was-fired-from-the-pistol-stolen-from-the-retired-asis-house-in-village-talwandi-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-225-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: रिटायर्ड एएसआई के घर से चुराई पिस्तौल से गांव तलवंडी में चलाई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: रिटायर्ड एएसआई के घर से चुराई पिस्तौल से गांव तलवंडी में चलाई थी गोली
Wed, 07 Jun 2023 06:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 07 Jun 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल मर्डर केस : गांव तलवंडी में चोरी हुए बैग से मिले टिकट से लीड मिलने के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस
नशा लेने गया था आरोपी, वहां हो गई बहस तो गुस्से में आकर कुत्ते को ही मार दी गोली
आरोपी को कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई कमिश्नरेट पुलिस, पूछताछ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लाडोवाल के गांव नूरपुर बेट इलाके में रहने वाले रिटायर्ड एएसआई कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी परमिंदर कौर और बेटे गुरिंदर सिंह की हत्या करने वाला आखिरकार कमिश्नरेट पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। जालंधर देहात पुलिस की तरफ से कुछ दिन पहले चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर कपूरथला जेल भेजे आरोपी प्रेम चंद उर्फ मिथुन को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने रिटायर्ड एएसआई और उसके परिवार की हत्या के बाद वहां से चोरी किए गुरिंदर के पिस्तौल से ही गांव तलवंडी में गोली चलाई थी। इस गोलीकांड में कुत्ता घायल हो गया था। आरोपी उस घर में नशा खरीदने गया था। गांव तलवंडी में ही कमिश्नरेट पुलिस को चोरी हुए बैग से मिले रेलवे के टिकट से बड़ी लीड मिली और टिकट खरीदने वाले के पास पहुंचकर पुलिस को आरोपी के बारे में पता चला। इससे पहले आरोपी को जालंधर देहात पुलिस काबू कर चुकी थी। पुलिस आरोपी को वीरवार को दोबारा अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और इतने जबरदस्त तरीके से नशे के दल दल में फंस चुका है कि नशे के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। नशे की हालत में आरोपी को कोई सुध नहीं रहती कि वह क्या कर रहा है। पहले दीनानगर में महिला की हत्या कर फरार हुआ और उसके बाद दो महिलाओं पर कातिलाना हमला किया। फिर आरोपी रिटायर्ड एएसआई कुलदीप सिंह के घर घुस गया। पहले रॉड मार कर कुलदीप सिंह की हत्या कर डाली और बाद में कुलदीप की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। आरोपी ने उसके बाद घर में लूट का तांडव मचाया। घर से कुलदीप सिंह के बेटे की रिवाल्वर चोरी की और साथ ही जेवरात चोरी कर दस हजार रुपये भी लूटकर फरार हो गया।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी यहीं नहीं रुका। तीनों की हत्या करने के बाद आरोपी ने वहीं से बाइक चोरी की और फरार हो गया। उसे पता चला कि गांव तलवंडी में नशा मिलता है तो वह नशा खरीदने के लिए गया। वहां नशा बेचने वाले के साथ उसकी बहस हो गई और कुत्ता आरोपी पर भौंकने लगा तो आरोपी ने कुत्ते को गोली मार दी और पिस्तौल वह बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया। जब जांच की गई तो पता चला कि पिस्तौल रिटायर्ड एएसआई के बेटे गुरिंदर का है। जिसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो सके।
विज्ञापन
गांव तलवंडी में मिले बैग से पुलिस को मिली ब़ड़ी लीड
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गांव तलवंडी में जहां आरोपी ने कुत्ते को गोली मारी थी, वहां एक बैग मिला था। बैग में एक बस का तो एक ट्रेन का टिकट था। ट्रेन के टिकट से पता चला कि टिकट बिहार के नालंदा में रहने वाले प्रवासी मजदूर का है, जो लुधियाना रेलवे स्टेशन से नालंदा के लिए गया है। यह बैग आरोपी मिथुन ने लुधियाना के रेलवे स्टेशन से चोरी किया था। इसके यह बैग कुत्ते को गोली को गोली मारने वाली जगह पर छूट गया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सीआईए वन के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह टीम बैग के मालिक का पता लेने के लिए रवाना हुई। बिहार पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क कर पता लगाया गया कि बैग किस व्यक्ति है। उसके घर जब पुलिस पहुंची तो घर में ताला लगा था तो पुलिस को पता चला कि उसके भाई की शादी है और बारात घर से करीब पचास-साठ किलोमीटर दूर गई है। जिसके बाद पुलिस ने वहां के अधिकारियों की मदद से शादी समारोह का पता लगाया। शादी समारोह के समाप्त होने रात एक बजे तक पुलिस टीम वहीं रही और नाच गाना खत्म होने के बाद पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, जिसका बैग चोरी हुआ था। इसके बाद व्यक्ति ने पुलिस को आरोपी मिथुन के हुलिए के बारे में बताया। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये आरोपी मिथुन की फोटो दिखाई तो व्यक्ति पहचान गया कि इसी ने बैग चोरी किया है। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए व्यक्ति को छोड़ दिया और पंजाब पहुंची।
फिल्लौैर पुलिस पहले ही आरोपी को कर चुकी थी गिरफ्तार
कमिश्नरेट पुलिस की एक टीम जब बिहार से वापस पंजाब लौटी तो पता चला कि आरोपी मिथुन को फिल्लौर पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा हुआ है। इसी दौरान कमिश्नरेट के उच्च अधिकारी वहां पहुंच गए तो आरोपी से पूछताछ के दौरान सारी घटना का पता चला। जिसके बाद पुलिस आरोपी को कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। पुलिस कमिश्नर के अनुसार आरोपी नशे का इतना ज्यादा आदी है कि उसकी बाजू और पैरों में जख्म के निशान हो चुके हैं। उससे पूछताछ लगातार चल रही है। कई बड़े खुलासे कमिश्नरेट की पुलिस आने वाले दिनों में करेगी।