फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The bride accuses the groom of physically abusing her

जगरांव : दूल्हा-दुल्हन अपरहण मामले में आया नया मोड़... दुल्हन आई सामने, दूल्हे पर जड़े शारीरिक शोषण के आरोप

Mon, 02 Aug 2021 10:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The bride accuses the groom of physically abusing her
गुरुद्वारा साहिब में चल रहे शादी समारोह से दूल्हा-दुल्हन के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया, दुल्हन ने मोगा पुलिस और मीडिया के सामने आकर दूल्हे जग्गा सिंह पर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप लगा दिए। बता दें कि बीते दिनों कोठे बग्गू के गुरुद्वारा साहिब में चल रहे शादी समारोह से दूल्हा-दुल्हन के अपहरण मामले में थाना सिटी पुलिस जगरांव ने दूल्हे के पिता के बयान पर जसविंदर सिंह, हनी, बेअंत सिंह, जलौर सिंह के अलावा पांच-सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

दुल्हन ने मोगा पुलिस एवं मीडिया के सामने आकर बताया कि जग्गा सिंह उसे एक बार 2020 में अपनी बातों के जाल में उलझा कर अपने साथ एक होटल में ले गया था, जहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज पिलाकर उसकी फोटो व अश्लील वीडियो बना ली थी। जग्गा सिंह उसे उसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। जग्गा सिंह द्वारा बार बार ब्लैकमेल करने के कारण ही वह अपने घर से भागने को मजबूर हुई थी। इतना ही नहीं पीड़िता ने जग्गा सिंह से अपने प्रेम संबंधों को सिरे से खारिज करते हुए उसे गैंगस्टर तक कह डाला। पहले अपने परिवार वालों को जानकारी नहीं देने के सवाल पर पीड़िता का कहना था, अगर उसने पर अपने परिवार वालों को इस बारे में कुछ भी बताया तो जग्गा सिंह उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। उसने जग्गा सिंह पर ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की।
विज्ञापन

दूसरी तरफ दूल्हे जग्गा सिंह ने लड़की द्वारा उस पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह अपने परिवार के दबाव में ऐसे बयान दे रही है जबकि दोनों के आपस में प्रेम संबंध थे। वह अपनी मर्जी से अपने घर से भागकर आई थी। उधर, मामले पर डीएसपी जितेंदर जीत जगरांव ने कहा कि वह पीड़िता को लेकर यहां आएंगे उसे अदालत में पेश कर बयान लिए जाएंगे। इस मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed