फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The body of an NRI woman was recovered from a hotel room in Amritsar; her husband is suspected of murder.

Ludhiana News: अमृतसर में होटल के कमरे से एनआरआई महिला का शव बरामद, पति पर हत्या का शक

Mon, 12 Jan 2026 07:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
The body of an NRI woman was recovered from a hotel room in Amritsar; her husband is suspected of murder.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शहर के कोर्ट रोड स्थित एक होटल के कमरे से सोमवार को एनआरआई महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रभजोत कौर के रूप में हुई है जो करीब एक सप्ताह पहले अपने पति के साथ ऑस्ट्रेलिया से अमृतसर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान मिले हैं। वारदात के बाद से पति के फरार होने के चलते उस पर हत्या का शक गहराता जा रहा है।
सोमवार को होटल स्टाफ ने कमरे से लंबे समय तक कोई हलचल न होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो प्रभजोत कौर का खून से सना शव कमरे में पड़ा मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतका के मायके पक्ष ने बताया कि प्रभजोत की शादी करीब सात वर्ष पहले अमृतसर निवासी मनदीप सिंह ढिल्लों से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि पति लंबे समय से प्रभजोत के चरित्र पर संदेह करता था, जिस कारण दोनों के बीच अकसर झगड़े होते रहते थे।
विज्ञापन


दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए: पिता
प्रभजोत सात महीने के बच्चे की मां थी। उसके पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की बेरहमी से हत्या की गई है और दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। मृतका के भाई ने दावा किया कि आरोपी पति किसी बहाने प्रभजोत को होटल में लेकर आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसीपी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article