{"_id":"691a05f03ef90fc58a006173","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-holding-an-injection-in-his-hand-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-112991-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: युवक का शव मिला, हाथ में पकड़ा था इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: युवक का शव मिला, हाथ में पकड़ा था इंजेक्शन
Sun, 16 Nov 2025 10:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। डिस्पोजल रोड स्थित कूड़े के ढेर के पास एक युवक का शव मिला है। युवक ने हाथ में इंजेक्शन पकड़ रखा था। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि उक्त युवक की मौत नशे का इंजेक्शन लगाने से हुई है। शव से तेज बदबू आ रही थी जिससे अनुमान है कि युवक की मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी।
लोगों की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अस्पताल भेजा। युवक की पहचान युवरज वर्मा के रूप में हुई। वह तीन दिन से लापता था। सूत्रों के अनुसार, युवरज के पिता नशा तस्करी के एक मामले में करीब डेढ़ साल से जेल में बंद हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस घटना के बाद समाजसेवी सुख जगरांव ने पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार चल रहा है, जबकि पुलिस नशा-मुक्त शहर के दावे करती रहती है। सुख जगरांव ने बताया कि थाना सिटी के पास बने साइंस कॉलेज श्मशान घाट से सीआईए स्टाफ ने एक नशा तस्कर को पकड़ा था लेकिन थाना सिटी पुलिस को नशे के चल रहे कारोबार की भनक तक नहीं लगी थी।