फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The body of a seven-year-old student was found under suspicious circumstances; murder is suspected.

Ludhiana News: सात वर्षीय छात्र का संदिग्ध हालात में शव मिला, हत्या की आशंका

Thu, 25 Dec 2025 07:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
The body of a seven-year-old student was found under suspicious circumstances; murder is suspected.
मरने वाले बच्चे मनराज सिंह की (फाइल फ़ोटो )
श्री खडूर साहिब। स्कूली छात्र मनराज सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार शाम घर की छत पर पतंग उड़ा रहे सात वर्षीय मनराज का शव गुरुवार सुबह एक सुनसान कमरे से बरामद हुआ। परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए साजिशन हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जगतपुर निवासी सतनाम सिंह का बेटा मनराज सिंह गांव मियांपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। मृतक की बुआ रमनदीप कौर ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे रिश्तेदारी में भाई लगने वाला एक युवक मनराज को उस समय अपने पास बुलाकर ले गया, जब वह छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। परेशान परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सुनसान कमरे में मिला शव
वीरवार सुबह करीब नौ बजे मनराज का शव घर से कुछ दूरी पर एक सुनसान कमरे में तूड़ी के ऊपर पड़ा मिला। बच्चे के मुंह से झाग निकलता देख परिजनों को संदेह हुआ कि यह कुदरती मौत नहीं है। सूचना मिलते ही थाना झब्बाल के प्रभारी हरप्रीत सिंह विर्क पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article