{"_id":"616061e18ebc3e6c32117341","slug":"the-accused-of-absconding-by-dodging-the-police-arrested-ludhiana-news-pkl429402249","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर फरार होने का आरोपी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते समय भागा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा देकर फरार होने का आरोपी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते समय भागा था
विज्ञापन
लुधियाना। चांद सिनेमा के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर छह अक्टूबर को पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी को एक निजी कार में अदालत में पेश करने के लिए लेकर जा रही थी, पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते समय आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया था। पुलिस ने दीपक उर्फ दीपू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस मुलाजिमों की मिलीभगत की जांच की जा रही है।
थाना दरेसी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि चार अक्टूबर को पुलिस ने चिट्टी कॉलोनी निवासी दीपक और हजूरी बाग कालोनी निवासी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों पर लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया था। दोनों को बुधवार को दोबारा पेश किया जाना था। बुधवार को जांच अधिकारी एएसआई हरभजन सिंह और उसका साथी मुलाजिम दोनों को कार में सवार होकर पेश करने के लिए लेकर जा रहे थे।
दोनों मुलाजिम आगे बैठे थे, जबकि दोनों आरोपियों को पीछे बैठा रखा था। रास्ते में जब मुलाजिम गाड़ी में तेल भरवाने के लिए चांद सिनेमा के सामने पेट्रोल पंप पर रुके तो आरोपी दीपक पीछे विंडो खोल कर फरार हो गया। दोनों मुलाजिमों ने पहले दूसरे आरोपी मंजीत को काबू किया और उसके बाद दूसरे का पीछा किया।
विज्ञापन
मगर आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने सेफ सिटी योजना के तहत शहर में लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। इससे पता चला कि आरोपी कुछ दूरी पर छावनी मोहल्ले से एक साइकिल लेकर फरार हुआ था। आखिरकार पुलिस ने वीरवार देर रात को आरोपी दीपक को गांव भट्टियां से गिरफ्तार कर लिया है।