फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The 12th student got engaged as showed citizen of Canada, 3 caught

12वीं की छात्रा को कनाडा की सिटीजन बता करवा दी सगाई, ३ काबू

Thu, 04 Aug 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
The 12th student got engaged as showed citizen of Canada, 3 caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। गांव धनेता तहसील गोराया निवासी एक परिवार ने अपनी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की को कनाडा की सिटीजन बताते हुए गांव लीला मेघसिंह के रहने वाले एक परिवार के बेटे को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे 12 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले की जानकारी देते थाना सिधवां बेट के एएसआई राजविंदरपाल सिंह ने बताया कि गांव लीला मेघसिंह निवासी प्रकाश सिंह पुत्र प्यारा सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह अपने बड़े बेटे तजिंदर सिंह की शादी के लिए गांव चड़िक जिला मोगा के रहने वाले अपने रिश्तेदार निर्मल सिंह से बातचीत की। उनके रिश्तेदार निर्मल सिंह ने उन्हें विश्वास में लेते हुए बताया गांव बोपाराय का रहने वाला परमजीत सिंह उसका जानकार है और उसके पास एक कनाडा की सिटीजन लड़की का रिश्ता है और वह इस समय भारत आई हुई है।

जब उन्होंने अपने रिश्तेदार निर्मल सिंह को इस बात को आगे बढ़ाने को कहा तो उसने बताया कि उन्हें अपने बेटे की कनाडा सिटीजन लड़की से शादी करवाने के लिए 15 लाख रुपये खर्च करने होंगे। वह अपने रिश्तेदार निर्मल सिंह पर यकीन करते हुए 15 लाख रुपये खर्च कर अपने बेटे की शादी कनाडा सिटीजन लड़की से करने के लिए मान गया। इसके बाद 24 जून को उनका रिश्तेदार निर्मल सिंह उसका जानकार बिचौलिया परमजीत सिंह अपने साथ मनप्रीत कौर नामक लड़की जिसे उन्होंने कनाडा सिटीजन बताया था उसे, उसकी मां, मासी एवं दादी को लेकर उनके घर आ गए। उन पर विश्वास करते हुए अपने बेटे तजिंदर सिंह एवं लड़की मनप्रीत कौर की सगाई कर दी और उसी दिन उन्होेंने अपने रिश्तेदार एवं बिचौलिए परमजीत सिंह को 2 लाख रुपये नकद अपने बैंक खाते से निकालकर दिए और इसके 4 दिन बाद 1 बार फिर उन्होंने 28 जून को अपने बैंक खाते से 5 लाख रुपये निकाल बिचौलिए परमजीत सिंह एवं लड़की कि मासी निधि नामक महिला को दिए। इसके बाद 8 जुलाई को उन्होंने अपने डाकघर के खाते से 4 लाख रुपये निकालकर बिचौलिए परमजीत सिंह लड़की की मासी निधि एवं मां राजिंदर कौर को दिए। इसके बाद उनके रिश्तेदार निर्मल सिंह ने बिचौलिए परमजीत सिंह के 75000 रुपयों की मांग की जो उन्होंने अपने बैंक खाते से उन्हें ट्रांसफर कर दिए और लड़की की मासी निधि द्वारा 25000 रुपये की मांग की गई तो वह रकम भी अपने बैंक खाते से उसके खाते में ट्रांसफर कर दी। कुछ दिन बीत जाने के बाद उन्होंने एक बार फिर 3 लाख रुपये की और मांग की तो उन पर संदेह होने पर उन्होंने उनके बारे उनके गांव धनेता एवं गोराया में छानबीन शुरू की तो पैरों तले से जमीन खिसक गई। पता चला कि जिस लड़की मनप्रीत कौर को उनके रिश्तेदार निर्मल सिंह एवं बिचौलिए परमजीत सिंह ने कनाडा की सिटीजन बताया था वह तो कभी विदेश गई ही नहीं और न ही व किसी अन्य देश की सिटीजन है बल्कि वह तो गोराया के एक स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। जब इस मामले में उन्होंने अपने रिश्तेदार निर्मल सिंह से बातचीत करनी चाही तो उसने भी इस मामले में कोई ठोस जवाब नहीं दिया। एएसआई राजविंदरपाल सिंह ने बताया कि थाना सिधवां बेट पुलिस द्वारा पीड़ित प्रकाश सिंह के बयान के आधार पर धोखाधड़ी करने की धाराओं के अधीन मनप्रीत कौर, राजविंदर कौर, रणवीर सिंह, निर्मल सिंह, परमजीत सिंह, निधि, परवीन को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई राजविंदरपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की की मां राजविंदर कौर पिता रणवीर सिंह एवं लड़के के रिश्तेदार निर्मल सिंह को काबू कर लिया और बाकी चारों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed