{"_id":"c70bf7b94cc1219231280ee6676f5323","slug":"teachers-s-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी पास बेरोजगार यूनियन ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी पास बेरोजगार यूनियन ने की बैठक
अमर उजाला,लुधियाना।
Updated Sun, 08 Dec 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन साल से रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे टीईटी पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन की ओर से रविवार को सूबा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक गुरुद्वारा मंजी साहिब में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रधान अमनदीप सिंह फुल ने की।
बैठक में सदस्यों ने पिछले तीन साल से सूबा सरकार के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताई।
यूनियन सदस्यों ने आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। महासचिव रघबीर सिंह भवानीगढ़ ने कहा कि सरकार पिछले तीन साल से टीईटी पास बेरोजगार अध्यापकों को जानबूझ कर रोजगार से वंचित रख रही है।
इसके अलावा सरकार अब 28 दिसंबर को तीसरी टीईटी परीक्षा लेने के नाम पर बेरोजगार अध्यापकों से करोड़ों रुपये इकट्ठे कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले दो बार के टीईटी पास को अभी तक रोजगार नहीं मिला है।
यूनियन ने टीईटी अध्यापकों की भरती बैच के आधार पर और स्कूलों में पड़े खाली पदों को भरने की मांग की। इस मौके पर दीप राजा, मनप्रीत, रघबीर सिंह, गुरप्रीत, बलजिंदर और मनजिंदर मौजूद थे।