फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   tajpur road, fight, between, two groups, three, injured

ताजपुर रोड पर दो गुटों में मारपीट, पथराव, तीन घायल

Wed, 08 Jul 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 08 Jul 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
ताजपुर रोड पर बुधवार दोपहर मामूली बात को लेकर झुग्गी झोपड़ी वाले और दुकानदार आमने सामने आ गए। दोनों गुटों में मारपीट,  पत्थरबाजी में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



दोनों गुटों ने एक दूसरे पर लाठियों से भी हमला किया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात, थाना बस्ती जोधेवाल के साथ साथ कई थानों की पुलिस फोर्स और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह तनावपूर्ण हालातों पर काबू पाया। दोनों गुटों में होने वाली पत्थर बाजी से घबराए मार्केट के लोगों ने तुरंत अपनी दुकानें बद की और खुद की जान बचाई। इस दौरान झुग्गीवालों ने पत्थरबाजी कर वहां हेल्थ क्लब के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में अमरजीत सिंह और उसके साथी घायल हो गए, जबकि झुग्गी वालों कीतरफ से जेपी प्रधान घायल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


अमरजीत सिंह ने कहा कि उनकी दुकान से झुग्गी में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन उठा लिया। फोन उठाने के बाद वह व्यक्ति फरार हो गया।

जब उन्हें पता चला तो उन्होंने उक्त व्यक्ति ने दुकान पर बुला कर मोबाइल वापस ले लिया। उक्त झुग्गी वाले ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी।

जब वह बाहर गए तो आरोपी वहां से फरार हो गया और कुछ समय बाद जेपी प्रधान व अन्य साथियों को लेकर दुकान पर पहुंच कर उसने हमला कर दिया।

हमले के दौरान हमलावरों ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ की और उसे व उसके साथियों को बुरी तरह से घायल कर दिया और फरार हो गए।


उधर, जेपी प्रधान के मुताबिक सड़क पर किसी व्यक्ति का फोन गिर गया था। उनके साथी ने फोन उठा उक्त व्यक्ति को काफी आवाजे दी, लेकिन किसी ने कोई आवाज नहीं सुनी।


इसके बाद अमरजीत और उसके साथियों ने उनके साथी को दुकान पर बुलाया और मोबाइल फोन छीन कर उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अमरजीत और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट कर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

इस मामले में चौकी ताजपुर रोड के प्रभारी एएसआई मोहन लाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed