{"_id":"05b77a464c8083fcaaad758cc3068f04","slug":"swach-bharat-abhiyan-ludhiana-high-ranks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान में लुधियाना की लंबी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत अभियान में लुधियाना की लंबी छलांग
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 15 Feb 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पहले बीस स्मार्ट सिटी की सूची में शुमार लुधियाना ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत भी लंबी छलांग लगाई है। पिछले साल हुई रैंकिंग में लुधियाना को देश में 381वां स्थान मिला था, लेकिन सोमवार को जारी लिस्ट में लुधियाना उछलकर 34वें स्थान पर आ गया है। मेयर ने स्वच्छ भारत अभियान में लोगों के सहयोग का सोमवार शाम सराभा नगर मार्केट में पहुंच कर धन्यवाद किया।
सोमवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने देश के पहले स्वच्छ 75 शहरों की सूची जारी की है। इसमें लुधियाना को 34वां स्थान मिला है। मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया ने कहा कि अब लुधियानवियों का लक्ष्य देश के टॉप पांच स्वच्छ शहरों में जगह बनाना है। इसके लिए उन्होंने शहरवासियों का सहयोग मांगा।
इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त आयुक्त डॉ. ऋषि पाल सिंह, शिअद के जिला प्रधान हरभजन सिंह डंग भी मौजूद रहे। मेयर ने कहा कि एक सप्ताह में शहर की सड़कों की सफाई मैकेनिकल तरीके से शुरू की जाएगी। इसके लिए आवश्यक मशीनरी लुधियाना पहुंच चुकी है। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट प्रबंधन को भी और बेहतर बनाया जाएगा।