फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suvidha, kendra, people, tensed

काम न हुआ तो मरणव्रत पर बैठ जाएंगे

Mon, 01 Feb 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 01 Feb 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
suvidha, kendra, people, tensed
सुविधा केंद्र में लोगों का काम किसी न किसी तरीके से रुकता रहता है। इस कशमकश से बुजुर्ग एवं दिव्यांगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोमवार सुबह 89 साल के बुजुर्ग भगत सिंह सानीपुर और मग्घर सिंह ने अपनी बुढ़ापा पेंशन का काम ना करने वाले कर्मियों से कह दिया कि अगर उनका काम नहीं हुआ तो वह सुविधा केंद्र के बाहर मरणव्रत पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं मामले की सूचना मिलते ही कांग्रेसी विधायक कुलजीत सिंह नागरा सुविधा केंद्र में पहुंचे। ब्रास गांव से आए पंचायत सदस्यों ने नागरा को बताया कि सुविधा कर्मी पेंशन के फार्म देने से मना कर रहे हैं। लाइनों में लगे लोगों ने कहा कि एक सर्टिफिकेट का फार्म लेने के लिए पहले उन्हें लंबी लाइन में लगना पड़ता है। जब वह फाइल पूरी करके जमा करवाते हैं तो उस पर कोई न कोई एतराज लगा दिया जाता है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे तहसीलदार हरबंस सिंह ने कहा कि सुविधा सेंटर में जहां स्टाफ की कमी है वहीं सरकार के नए तकनीकी सिस्टम में कुछ दिक्कत भी रही है। हमारी कोशिश है कि सभी लोगों का काम जल्द निपटाया जाए। उन्होंने लोगों को अपना काम धैर्य से करवाने की अपील भी की। विधायक नागरा ने कहा कि सरकार ने जिस प्राइवेट कंपनी को सुविधा सेंटर का ठेका दिया है वह 10 रुपये के फार्म को हजार रुपये में बेच रही है। उन्होंने तहसीलदार से कहा कि अगर आगामी दिनों में सुविधा सेंटर का यही हाल रहा तो जरूरत पड़ने पर बाहर धरना लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






फोटो कैप्शन:01जीबीजी01: कई दिनों से पेंशन का काम ना होने से दुखी सानीपुर गांव का बुजुर्ग भगत सिंह।
फोटो कैप्शन:02जीबीजी02: विधायक कुलजीत सिंह नागरा को सुविधा सेंटर की शिकायत करते लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed