{"_id":"5e135d0e8ebc3e882254cc04","slug":"supply-by-bringing-liquor-from-chandigarh-one-arrested-ludhiana-news-pkl362266980","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से शराब लाकर करते थे सप्लाई, शराब तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार, दो आरोपी पुलिस को देख हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से शराब लाकर करते थे सप्लाई, शराब तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार, दो आरोपी पुलिस को देख हुए फरार
विज्ञापन
राजधानी चंडीगढ़ से भारी मात्रा में शराब लाकर चंडीगढ़ रोड स्थित जुगियाना इलाके में किराए पर लिए गोदाम में तीन तस्कर स्टाक करते थे। वहां से वह धीरे धीरे उस शराब को आगे सप्लाई करते थे। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने सूचना के आधार पर एक तस्कर को गांव गोबिंदगढ़ के पास स्थित रविंद्रा कंप्लेक्स के नजदीक नाकाबंदी के दौरान काबू कर लिया। पुलिस ने गोदाम से एक हजार पेटी शराब की बरामद की। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने गांव जुगियाना निवासी अमनदीप सिंह के खिलाफ एक्साइड एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी अमनदीप सिंह से पूछताछ कर फरार चल रहे आरोपी जुगियाना निवासी जगवंत सिंह उर्फ जग्गा और जमालपुर निवासी हैप्पी की तलाश में जुटी है।
जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गोबिंदगढ़ के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी अमनदीप सिंह वहां से बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था। पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि आरोपी अमन शराब तस्करी का धंधा अपने दो साथियों के साथ मिल बड़े लेवल पर करता है। वह ट्रक में भर कर शराब मंगवाते हैं और आगे सप्लाई करते हैं। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपी की निशानदेही पर जुगियाना स्थित गोदाम में छापामारी की गई तो वहां आरोपी जग्गा और हैप्पी मौजूद थे। जो पुलिस पार्टी को देख कर पीछे के रास्ते से दीवार फांद कर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने गोदाम में से एक हजार पेटी शराब की बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी सारी शराब चंडीगढ़ के अलग अलग ठेकों से लाते थे और आगे सप्लाई करते थे। आरोपी जग्गा और हैप्पी के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी के कई मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
तीस पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार
थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने गांव रामगढ़ के पास नाकाबंदी के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा गाड़ी से उतर कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी से तीस पेटी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने कोहाड़ा के पास रहने वाले चमकौर सिंह और उसके साथी माछीवाड़ा के गांव वर्मा के रहने वाले मंदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी चमकौर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मंदीप अभी फरार है। पुलिस के अनुसार टीम ने गांव रामगढ़ के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी शराब तस्करी का धंधा करते है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गाड़ी रोक ली। इसी दौरान आरोपी मंदीप पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि चमकौर को पुलिस ने काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से तीस पेटी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी चंडीगढ़ से शराब लाकर सप्लाई करते थे।