फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, student suicide in ludhiana, ludhiana suicide

सिंधवां नहर से मिला छात्रा का शव

Tue, 03 May 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 03 May 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
suicide, student suicide in ludhiana, ludhiana suicide
मौत - फोटो : file
पटियाला के एक अस्पताल और कॉलेज से पढ़ाई कर रही 22 साल की मनप्रीत कौर ने सोमवार शाम सिधंवा नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


थाना पीएयू पुलिस ने शव नहर से निकालकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास से बरामद हुए आईकार्ड के आधार पर पुलिस ने लड़की की पहचान की और नाभा में रहने वाले उसके माता पिता को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि रिश्तेदारों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

पीएयू थाने के एसएचओ सुरिंदर चोपड़ा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर में से किसी का शव दिख रहा है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में से शव को निकाला। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास के एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें लड़की ने खुदकुशी के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नोट में लिखा है कि वह काफी समय से परेशान है। इस कारण सुसाइड कर रही है। अपनी मौत की जिम्मेदार वह खुद है। पुलिस के मुताबिक लड़की के माता पिता के बयान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed