{"_id":"57debe904f1c1b190aa82442","slug":"suicide-attempt-woman-attempt-of-suicide-barnala-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने निगला जहर, गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने निगला जहर, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 18 Sep 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
जहर खाकर जान देने की कोशिश
- फोटो : फाइल फोटो
गांव ठुल्लेवाल की एक महिला कुलदीप कौर पत्नी जग्गा सिंह ने शनिवार को जहर निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कुलदीप कौर ने बताया कि उसका किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा था और गांव के पूर्व सरपंच उस व्यक्ति की मदद करता है। पूर्व सरपंच ने उसे घर बुलाकर उसे काफी डराया धमकाया। धमकियों से आहत होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। मौके पर पहुंची शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की जिला प्रधान जसविंदर कौर ठुल्लेवाल ने कहा कि एक औरत को डराना धमकाना दंडनीय अपराध है।
जिन व्यक्तियों ने भी कुलदीप कौर को डराया धमकाया और परेशान किया उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। थाना सदर के प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि अस्पताल से अभी उनके पास रुक्का नहीं आया। रुक्का आने के बाद कुलदीप कौर के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।