{"_id":"6046354e8ebc3ee97c570194","slug":"strike-outside-the-ssp-office-in-halwara-ludhiana-news-pkl4064069105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवारा में एसएसपी दफ्तर के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवारा में एसएसपी दफ्तर के बाहर दिया धरना
विज्ञापन
हलवारा (लुधियाना)। एनआरआई दूल्हों की धोखाधड़ी का शिकार महिलाओं के लिए संघर्ष कर रही ‘अब नहीं’ संस्था की प्रधान सतविंदर कौर सत्ती खुद इंसाफ के लिए भटक रही है। सोमवार को महिला दिवस पर वह काला सूट पहनकर एसएसपी कार्यालय पर धरना देने पहुंच गई। महिला दिवस समारोह की तैयारी कर रही पुलिस को जब इस घटना का पता चला तो सकते में आ गई आनन फानन महिला एसपी (क्राइम अगेंस्ट वुमन ) गुरमीत कौर धरने पर बैठीं सतविंदर कौर के पास पहुंच गई। लगभग दो घंटे तक मनाने की कोशिश की गई, आखिरकार शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म करवाया जा सका।
सत्ती ने बताया की धोखेबाज एनआरआई दूल्हों खिलाफ उनकी संस्था एजंग लड़ रही है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय फोन नंबरों से उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर कीचड़ उछाला जा रहा है। उसके चरित्र पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही है, उवकी जाली फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें पोस्ट जा रही हैं। सोशल मीडिया पर जातिसूचक अभद्र टिप्पिणयां की जा रही हैं।
यह सब कुछ साल 2019 से चल रहा है। 14 अक्तूबर 2019 से लगातार वह एसएसपी, डीएसपी, एसएचओ सुधार को शिकायत देती आ रही है। उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई है। अगर 15 दिन में उसे इंसाफ नहीं मिला तो डीजीपी दफ्तर चंडीगढ़ के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगी। एसपी गुरमीत कौर ने कहा कि वह खुद सत्ती की तमाम शिकायतों की जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगी।