Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Strict action against negligence in waste management: Inquiry initiated against the contracting firm

कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही पर सख्ती : ठेका कंपनी के खिलाफ बिठाई जांच

Wed, 18 Nov 2026 06:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 18 Nov 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Strict action against negligence in waste management: Inquiry initiated against the contracting firm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। नगर निगम आयुक्त दमनजीत सिंह मान ने शहर की सफाई व्यवस्था में खामियों पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कूड़ा निपटान के लिए नियुक्त ठेका कंपनी मैसर्स ग्रीनटेक एनवायरन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के कामकाज की गहन जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच जॉइंट आयुक्त तपन भनोट को सौंपी गई है।

तपन भनोट को सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी। कंपनी पर फरवरी 2025 में हुए अनुबंध की शर्तों का पालन न करने के आरोप हैं। जांच अधिकारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत कंपनी की जिम्मेदारियों का निर्वहन देखेंगे। वे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित करेंगे। इसमें डंपिंग स्थलों और प्रोसेसिंग प्लांट्स का भौतिक निरीक्षण शामिल है। मौके पर कर्मचारियों, वाहनों और मशीनरी की कार्यप्रणाली का सत्यापन होगा। पिछले छह महीनों के दस्तावेज खंगाले जाएंगे। इनमें कचरा रजिस्टर, वेब्रिज डेटा और जीपीएस रिकॉर्ड शामिल हैं। जांच में अनियमितताएं मिलने पर कंपनी के भुगतान में कटौती की जाएगी। जुर्माना या बैंक गारंटी जब्त करने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं। जांच अधिकारी को दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की सिफारिश करने के निर्देश दिए गए हैं। मेयर इंदरजीत कौर और आयुक्त दमनजीत सिंह मान ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन सुधारने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed