{"_id":"6afd9758c1775abc8e01ceb1","slug":"preparations-for-the-martyrdom-meeting-begin-in-fatehgarh-sahib-gobindgarh-news-c-86-1-spkl1010-103039-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा की तैयारियां शुरू
Wed, 18 Nov 2026 05:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब। गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत की याद में होने वाली शहीदी सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह सभा 26, 27 और 28 दिसंबर को आयोजित होगी।
डिप्टी कमिश्नर सोना थिंद ने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। शहर को सेक्टरों में बांटकर सफाई होगी। सड़कों की मरम्मत भी होगी। शहीदी सभा के दौरान जिला प्रबंधकीय परिसर में विकास प्रदर्शनी लगेगी और आम खास बाग में ऐतिहासिक नाटक का मंचन होगा। कीर्तन का प्रसारण केवल गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब से होगा। लंगरों में ऊंची आवाज में ध्वनि यंत्र बजाने पर पाबंदी रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी शौचालय, मिनी बसें, ई-रिक्शा और अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस, औषधालय और चिकित्सा टीमें गठित करेगा। पूछताछ केंद्र भी स्थापित होंगे।