फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Street light scam: BDPO and chairman revealed many secrets during interrogation, VDO also arrested

स्ट्रीट लाइट घोटाला: बीडीपीओ और चेयरमैन ने पूछताछ के दौरान खोले कई राज, वीडीओ भी गिरफ्तार

Thu, 29 Sep 2022 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Street light scam: BDPO and chairman revealed many secrets during interrogation, VDO also arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। स्ट्रीट लाइट घोटाले में 65 लाख रुपये की गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार किए गए बीडीपीओ सिधवां बेट सतविंदर सिंह कंग और ब्लाक समिति के चेयरमैन लखविंदर सिंह से विजिलेंस अधिकारियों ने कई तथ्यों पर सवाल किए। आरोपियों ने कई राज खोले हैं और उम्मीद है कि इस मामले में कई ओर बड़े लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद इनपुट्स मिले तो पुलिस ने इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सिधवांबेट इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भी कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। विजिलेंस की टीम तीनों आरोपियों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करने में जुटी है।

विजिलेंस अधिकारियों ने बीडीपीओ और ब्लाक समिति के चेयरमैन को बुधवार अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। इसके बाद आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी थी। विजिलेंस के कई अधिकारी कई थ्योरियों पर आरोपियों से सवाल कर रहे थे। आरोपियों ने उन सवालों में कई लोगों के नाम लिए हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि कई राजनीति पार्टियों के लोग भी जुड़े हैं और कुछ अन्य लोग भी हैं। जिन्होंने मिलकर घपला करने की पूरी स्कीम तैयार की और कहां से पैसे की हेराफेरी की जाए उसे तैयार किया। आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद ही पुलिस ने तेजा सिंह वीडीओ को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस मामले में लगातार पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed