फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Street Light Purchase Scam: Arrested BDPO and Block Committee Chairman on 3 days remand

स्ट्रीट लाइट खरीद घोटाला : गिरफ्तार बीडीपीओ व ब्लाक समिति चेयरमैन ३ दिन के रिमांड पर

Wed, 28 Sep 2022 11:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Street Light Purchase Scam: Arrested BDPO and Block Committee Chairman on 3 days remand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। दो गुना रेट पर स्ट्रीट लाइटें खरीदकर सरकार को 65 लाख रुपये चूना लगाने के मामले में गिरफ्तार सस्पेंड चल रहे बीडीपीओ सतविंदर सिंह कंग और ब्लाक समिति के चेयरमैन लखविंदर सिंह को विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों का एक सप्ताह का पुलिस रिमांड मांगा था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले में दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ करने में जुटी है।
सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में विजिलेंस बड़े खुलासे करेगी कि इस घोटाले में कितने और कौन-कौन से नेता व लोग शामिल हैं। हालांकि इस मामले में फरार चल रहे बिजली सप्लाई करने वाले की तलाश में भी विजिलेंस की टीम लगातार काम करने में जुटी है।
विज्ञापन

विजिलेंस के एसएचपी रविंदरपाल सिंह संधू के अनुसार इस मामले की जांच पिछले करीब दो से ढाई महीने से चल रही थी। शिकायतकर्ता द्वारा इस मामले में आरोप लगाए गए थे कि सरकार को जो स्ट्रीट लाइट 3325 रुपये में खरीद करने संबंधी पास हुई थी उन्हीं स्ट्रीट लाइट को सिधवां वेट के बीडीपीओ सुखविंदर सिंह कंग एवं ब्लाक समिति चेयरमैन लखविंदर सिंह द्वारा 7288 रुपये में खरीदकर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने के साथ सरकार द्वारा भेजी की 65 लाख की ग्रांट को इन स्ट्रीट लाइटों की खरीद फरोख्त में खुर्द बुर्द कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि बीडीपीओ सतविंदर सिंह कंग एवं ब्लाक समिति चेयरमैन लखविंदर सिंह द्वारा यह स्ट्रीट लाइटें अमर इलेक्ट्रिकल इंटरप्राइजेज से खरीदी गई थी और विजिलेंस विभाग द्वारा दुकान के मालिक गौरव शर्मा को भी इस मामले में आरोपी बनाकर नामजद किया गया है। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लुधियाना में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं। तीसरे आरोपी गौरव शर्मा की गिरफ्तारी अभी बाकी है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed