फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Stone pelting in two groups, sharp weapon, three injured, Ludhiana

पंजाब : लुधियाना में दो गुटों में पथराव, तेजधार हथियार भी जले, तीन लोग घायल

Mon, 08 Feb 2021 08:09 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 08 Feb 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting in two groups, sharp weapon, three injured, Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

लुधियाना के सेंट्रल इलाके में सोमवार की दोपहर पुरानी रंजिश के चलते दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों में ईंट पत्थर चले और तेजधार हथियार से हमला किया गया।

विज्ञापन


आरोपी ठेके के अंदर घुस गए और वहां से शराब बोतलें उठाकर एक दूसरे के मारी। एक गुट की तो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी गई। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो और थाना डिवीजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहले पुलिस काफी समय तक तो एक दूसरे के इलाके को लेकर उलझी रही। बात में पता चला कि इलाका डिवीजन तीन का है। इसके बाद थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गुट के राकेश मेहंदी ने बताया कि उनका एक पुराना मामला था, जिसकी पेशी सोमवार को अदालत में थी। वह अपने भाई परगट सिंह, उसके दोस्त इंद्रजीत सिंह, चार्ली और सन्नी के साथ मिल पेशी पर गए थे। वहां से वापस आते हुए ईसा नगरी पुली पर पहले से ही बाइकों पर सवार युवकों ने उनकी स्विफ्ट कार को घेर लिया। हमलावरों ने गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

राकेश ने बताया कि वह किसी तरह गाड़ियों से बाहर निकले तो हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वह ठेके में अपनी जान बचाने के लिए भागे तो हमलावर भी आ गए और शराब की बोतलों से उन्हें घायल कर फरार हो गए। राकेश ने बताया उनका भाई परगट सिंह और इंद्र मोहन घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल दाखिल कराया है।

उधर, दूसरे लोटा गुट में घायल गैरी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ खड़े थे। इसी दौरान हमलावर वहां आ गए और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। हमलावरों ने उन्हें घेर कर पीटा है। जब वह बचाव के लिए भागे तो हमलावरों ने ठेके में घुस कर बोतलें चलानी शुरू कर दीं।


थाना डिवीजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed