फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   STF arrested sub-inspector with heroin and drug money in Ludhiana

Ludhiana: नशे के खिलाफ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और ड्रग मनी के साथ सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Wed, 23 Nov 2022 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 02:16 PM IST
सार

एसटीएफ ने जालंधर बाईपास से एसएचओ को दबोच लिया। महिला साथी और एक अन्य को फिल्लौर से पकड़ा है। एडिशनल एसएचओ से 16 ग्राम और उसके दो साथियों से 830 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

विज्ञापन
STF arrested sub-inspector with heroin and drug money in Ludhiana
आरोपी हरविंदर सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर पांच के एडिशनल एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरजिंदर कुमार (50) को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वर्दी में हेरोइन तस्करी करने जाते जालंधर बाईपास के नजदीक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एडिशनल एसएचओ की निशानदेही पर उसकी महिला साथी हरजिंदर कौर (35) व रोहित कुमार (20) को फिल्लौर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने हरजिंदर कुमार से 16 ग्राम हेरोइन बरामद की, जबकि हरजिंदर कौर और रोहित कुमार से 830 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। 
विज्ञापन


एसटीएफ के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर जालंधर बाईपास पर नाका लगाया गया था। इसी बीच पुलिस ने वर्दी में जा रहे सब इंस्पेक्टर हरजिंदर कुमार को रोककर तलाशी ली तो उनकी जैकेट से 16 ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में पता चला कि वह हरजिंदर कौर और रोहित कुमार से हेरोइन लेकर आगे सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्लौर में चौकी इंचार्ज रहते हुई थी जान-पहचान
हरजिंदर कौर और रोहित कुमार फिल्लौर के गांव सोलकीआणा के रहने वाले हैं। हरजिंदर कौर पिछले 10 साल से नशा तस्करी में संलिप्त है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। हरजिंदर कुमार ने चौकी इंचार्ज रहते हुए महिला को पकड़ा था। उसके बाद हरजिंदर कुमार ने उसके साथ मिलकर हेरोइन तस्करी शुरू कर दी। हरजिंदर कौर और रोहित कुमार रिश्तेदार हैं। दोनों लंबे समय से हेरोइन तस्करी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed