फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Son murdered mother in Ludhiana of Punjab

इस वारदात से हर कोई हैरान : बेटे ने मां के हाथ पैर बांधे फिर तकिया से मुंह दबाकर मार डाला, वजह का खुलासा नहीं

Sun, 14 Mar 2021 12:22 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 14 Mar 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Son murdered mother in Ludhiana of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के लुधियाना के गांव लखा में पुत्र ने शुक्रवार देर शाम अपनी मां के हाथ पैर बांधने के बाद तकिया से मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वारदात का पता लगने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है और हर कोई हैरान है।

विज्ञापन


थाना हठूर पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शनिवार को अदालत में पेश कर चार दिनों का रिमांड हासिल किया है। हत्या की वजह के बारे में आरोपी पुलिस को कुछ नहीं बता रहा है।
विज्ञापन


थाना हठूर प्रभारी अर्शप्रीत कौर ने बताया कि हरियाणा के जींद में परमजीत कौर का परिवार खेती का काम करता है। गांव हमीदी जिला बरनाला में परमजीत कौर की बड़ी बेटी राज कौर की शादी हुई है। कुछ समय पहले राज कौर के दोहते की मौत हो गई थी। सांत्वना जताने परमजीत कौर अपने बेटे कर्म सिंह के साथ आई थी। इसके बाद छोटी बेटी सुखप्रीत कौर के ससुराल गांव भमीपुर पहुंच गई। 12 मार्च की सुबह लगभग तीन बजे आरोपी कर्म सिंह उठ गया और अपनी मां परमजीत कौर को भी पुश्तैनी घर गांव लखा चलने के लिए कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मां ने मना कर दिया तो कर्म सिंह अकेले घर से निकल आया। उसकी तलाश में उसकी मां परमजीत कौर, बहन सुखप्रीत कौर और बहनोई गुरदीप सिंह गांव लखा पहुंचे। कर्म सिंह ने बहन सुखप्रीत कौर को तुरंत वहां से चले जाने के लिए कहा, ऐसा नहीं होने पर मां को जान से मारने की धमकी दी। सुखप्रीत कौर अपने घर वापस चली गई लेकिन वह मां के साथ मोबाइल पर संपर्क में रही।


शाम तीन बजे के बाद उसकी मां ने फोन उठाना बंद कर दिया। शक होने पर वह देर शाम को गांव लखा पहुंची तो देखा उसकी मां का शव बेडरूम के फर्श पर पड़ा था। उसके हाथ पैर बंधे थे। पुलिस ने सुखप्रीत कौर की शिकायत पर आरोपी कर्म सिंह पर हत्या का मामला दर्ज करते गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या के कारण का खुलासा आरोपी अभी नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed