{"_id":"8045c62332f6fc33fae1846d187f8eb9","slug":"son-in-low-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीन विवाद के चलते दामाद की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीन विवाद के चलते दामाद की हत्या
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Thu, 21 Nov 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ढैपई में जमीन विवाद के चलते बुधवार रात एक व्यक्ति ने अपने दामाद की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।
इस मामले में थाना जैतो पुलिस ने मृतक अमन नगर कोटकपूरा निवासी रछपाल सिंह के ससुर इंदिरा कॉलोनी कोटकपूरा निवासी गुरजंट सिंह को नामजद किया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक रछपाल सिंह ने कुछ समय पहले गांव मत्ता में अपनी एक कनाल 17 मरले जमीन को अपने ससुर गुरजंट सिंह को बेची थीं।
जमीन बेचने पर रछपाल सिंह के परिवार में विवाद हो गया। इसके खिलाफ उस के भाईयों ने तहसील कार्यालय जैतो में शिकायत दर्ज कर दी थी। इस वजह से जमीन का इंतकाल रुक गया।
इस शिकायत के बाद से ही गुरजंट सिंह की अपने दामाद से अनबन शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के समय बुधवार रात जब रछपाल सिंह अपनी बाइक पर गांव मत्ता से कोटकपूरा जा रहा था, तो रास्ते में गांव ढैपई में स्कूल के पास आरोपी ने रछपाल सिंह पर तेजधार हथियार से वार करते कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई हजूरा सिंह पुत्र बलदेव सिंह के ब्यान पर आरोपी ससुर गुरजंट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।