फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   snachers targets GT road passengers in ludhiana

तेजधार हथियार के बल पर ड्राइवर से मोबाइल और नकदी लूटी

Mon, 17 May 2021 08:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
snachers targets GT road passengers in ludhiana
लुधियाना। तेजधार हथियार दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले आरोपियों ने जालंधर जीटी रोड पर ट्रक ड्राइवर से मोबाइल फोन और साढ़े 12 हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुुंच गई। पुलिस ने इस मामले में उत्तरप्रदेश के सहारनपुर स्थित गांव छटमलपुर निवासी मोहम्मद आरिफ की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जनकराज ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मोहम्मद आरिफ ने बताया कि वो एसबीटीसी कंपनी में ट्रक ड्राइवर है। 15-16 मई की रात वो अपने कंडक्टर समेत ट्रक में कपड़े धोने वाला सर्फ लोड करके श्रीनगर के लिए रवाना हुआ था। तड़के ढाई बजे जीटी रोड एल्डिको वैली के पास नींद आ जाने के कारण उसने वाहन को सर्विस लेन पर लगा दिया, वे दोनों उसमें सो गए। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर दो बदमाश वहां आए। दोनों ने जबरदस्ती उनके ट्रक की खिड़की खुलवा ली और अंदर घुस आए। आते ही दोनों ने हथियार दिखाकर उसका रेड मी नोट 5 मोबाइल, कंडक्टर का सैमसंग गुरु मोबाइल और उनके पास पड़ी साढ़े बारह हजार रुपये की नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed