{"_id":"3966e8606ac7f6a5830dfe88ba923ae2","slug":"smack-smuggler-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर काबू
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 04 Feb 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ सप्लाई करने वालों के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 280 ग्राम स्मैक बरामद की।
इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा स्थित कैथल के गांव रामथली समादा के रहने वाले हरविंदर सिंह उर्फ हिंदा और लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा के खिलाफ थाना डिवीजन दो में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
एंटी नारकोटिक्स के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने कहा कि पुलिस ने सोमवार को सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी अपनी कार में वहां से गुजर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान आरोपी पीछे मुड़ने लगे तो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 280 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कहा कि वह हरियाणा से सस्ते भाव में स्मैक लाकर सीएमसी अस्पताल के पास रहने वाले राजू को सप्लाई करने के लिए आते थे। स्मैक लेने वाला राजू उन्हें हर बार नए नंबर से फोन करता था।
कभी भी उसका एक ही नंबर से फोन नहीं आता था। दोनों आरोपियों को राजू के घर का कुछ पता नहीं है। वह उन्हें सड़क पर ही बुलाता और वहीं पर सामान लेकर चला जाता। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर राजू का पता लगाने में जुटी हुई है।