फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sikh organizations staged a ruckus at Bharat Nagar Chowk over the arrest of Anil Arora

अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर सिख संगठनों ने भारत नगर चौक पर किया चक्काजाम

Sun, 07 Nov 2021 05:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Sikh organizations staged a ruckus at Bharat Nagar Chowk over the arrest of Anil Arora
लुधियाना। श्री गुरुनानक देव जी को लेकर अपशब्द बोलकर बेअदबी करने के आरोपी अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर रविवार सिख संगठनों का पारा चढ़ गया है। विभिन्न सिख संगठनों ने भारत नगर चौक पर चक्का जाम कर दिया। दोपहर लगभग 12 बजे सिख संगठनों ने भारत नगर चौक को घेर लिया। तीन घंटे तक यहां पर यातायात को पूरी तरह से ठप कर दिया गया। इस मौके पर सिख संगठनों ने आरोपी अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी की। चक्का जाम होने के चलते पुलिस को पूरा रूट डायवर्ट करना पड़ा। आखिरकार अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद दोपहर धरने को समाप्त किया गया। सिख संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अपना संघर्ष और तेज कर सकते हैं। इसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस ने विहिप नेता अनिल अरोड़ा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अशांति फैलाने की मामला दर्ज किया था। यह मामला दर्ज होने से पहले आरोपी फरार हो चुका है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। इस मामले में पुलिस ने उसके कुछ नजदीकि लोगों को भी हिरासत में लिया था, जिन पर उसे पनाह देने का आरोप लगा था। लेकिन अरोड़ा का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। आखिरकार पुलिस ने उसका सुराग देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। अनिल अरोड़ा को गिरफ्तार करने के लिए सिख संगठन लगातार अपना विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed