फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Shri Mata Vaishno Devi Katra-New Delhi special train starts

Ludhiana News: श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन शुरू

Fri, 12 Dec 2025 08:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Shri Mata Vaishno Devi Katra-New Delhi special train starts
पठानकोट। जम्मू मंडल रेलवे ने श्रद्धालुओं की बढ़ती मांग और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच 12 से 14 दिसंबर तक विशेष ट्रेन संख्या 04081/04082 चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष सेवा से यात्रियों को यात्रा में सुविधा के साथ कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

विशेष ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से 12 दिसंबर को रात 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे कटरा पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं कटरा से नई दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 04082 13 दिसंबर को रात 9:20 बजे रवाना होकर 14 दिसंबर सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


20 कोचों के साथ चलाई जाएगी ट्रेन
जम्मू मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यह आरक्षित विशेष ट्रेन 20 कोचों के साथ चलाई जाएगी। यात्रियों को बेहतर सुविधा और यात्रा विकल्प प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से टिकट बुक करें और यात्रा प्रारंभ करने से पहले ट्रेन के समय की सटीक जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इस विशेष ट्रेन के परिचालन से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित होने के साथ, भीड़ प्रबंधन में भी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article