{"_id":"382c01b680c73773a531b3a39b1b1cbe","slug":"shiv-sainik-protest-market-close-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता पर हमले से भड़के शिव सैनिक, चौड़ा बाजार बंद करवाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता पर हमले से भड़के शिव सैनिक, चौड़ा बाजार बंद करवाया
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जोधेवाल इलाके में बुधवार रात को गाड़ी में बैठ कर सूप पी रहे शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय यूथ प्रधान अमित अरोड़ा को दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। इसके विरोध में वीरवार सुबह सभी शिवसैनिक और हिंदू संगठन सीएमसी अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए। इस दौरान एडीसीपी जोगिंदर सिंह, एसीपी रमनीश चौधरी, एसीपी सतीश मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद था।
हिंदू संगठनों के सदस्य शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए सीएमसी अस्पताल से निकले। उन्होंने बेजमैन रोड पर सारी दुकानें बंद करवाई और लोगों से सहयोग की अपील की। उसके बाद हिंदू संगठन चौड़ा बाजार बंद कराते हुए गुड़मंडी पहुंची। वहां बाजार बंद करवाकर वह पिंक प्लाजा मार्केट में पहुंचे तो मार्केट के लोगों ने दुकानें बंद करने का आश्वासन दिया। इसी दौरान अलगाववादी नारेबाजी सुन मार्केट के सिख संगठन इकट्ठा हो गए और कहा कि वह मार्केट बंद नहीं करेंगे। इसके बाद दोनों संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बन गई।
हिंदू संगठन के सदस्य अड़ गए कि वह मार्केट बंद करवाकर ही जाएंगे, लेकिन सिख संगठन नहीं माने। जब दोनों संगठन आमने सामने हुए तो पुलिस ने बीच बचाव कराया। पुलिस ने किसी तरह हिंदू संगठनों को समझा कर वहां से भेजा। राजीव टंडन ने आरोप लगाया कि अकाली भाजपा की सरकार में हिंदू नेताओं पर कातिलाना हमले हो रहे हैं, मगर सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि अगर अमित अरोड़ा पर हमला करने वालों को पुलिस ने जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो शिवसैनिक फिर सेे सड़कों पर उतरेंगे और इस दौरान जो भी नुकसान होगा। इसकी जिम्मेदारी जिला पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार की होगी।
विज्ञापन
यह था मामला
अमित अरोड़ा बुधवार रात घर जा रहे थे। इसी दौरान वह सुभाष नगर चौक के पास पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी को साइड पर लगाया और सूप पीने लगे। इस दौरान उनका गनमैन भी उनके साथ था। गाड़ी का शीशा आधा खुला हुआ था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक गाड़ी के पास पहुंचे और उन्होंने अमित को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन का आरोप है कि जब अमित के गनमैन ने एंबुलेंस को फोन किया तो वह 15 मिनट तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद सूप की दुकान के मालिक ने अमित को अपने स्कूटर पर बैठाया और गनमैन के साथ सीएमसी अस्पताल पहुंचकर वहां दाखिल कराया।
डीसीपी डॉ. नरेंद्र भार्गव ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। अभी हमला करने वालों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस को घटनास्थल से एक चला हुआ कारतूस मिला है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। पुलिस आस-पास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक करवा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।