फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   shahidi, jod, mel, start

शहीदी जोड़ मेल शुरू, लाखों की तादाद में पहुंची संगत

Sun, 27 Dec 2015 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Sun, 27 Dec 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
shahidi, jod, mel, start

दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, फतेह सिंह और माता गुजरी की याद में फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेल शनिवार को शुरू हो गया।

विज्ञापन


इस मौके पर लाखों की तादाद में पहुंची संगत ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका। इस मौके पर डीसी वरुण रूजम ने जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में भाषा विभाग पंजाब द्वारा आयोजित कवि दरबार का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर डीसी ने कहा कि दुनिया भर के लोग रहती दुनिया तक छोटे साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को याद करेंगे। इसके बाद डीसी ने साहिबजादों की याद में तैयार किया गया सोविनियर शहादत-2015 भी जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कवि दरबार में शिरोमणि साहित्यकार सुरजीत मरजारा, अनूप सिंह खानपुरी, स्नेहइंदर सिंह मीलू, हरनेक सिंह बडाली, अमन बेदर्द, नीरज आजाद, जगजीत सिंह गुरम, गुरनाम सिंह और परमजीत सिंह धीमान समेत 50 से अधिक कवियों ने साहिबजादों की कुर्बानी को अपने अंदाज में पेश किया। कवियों को डीसी ने सम्मानित भी किया।


सियासी कांफ्रेंस आज

27 दिसंबर को शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल मान समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों की शहीदी कांफ्रेंस का आयोजन होगा। अकाली दल की शहीदी कांफ्रेंस की तैयारियों का जायजा लेने आए सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बताया कि शिअद की शहीदी कांफ्रेंस को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पंजाब भाजपा के प्रधान कमल शर्मा समेत पंजाब मंत्रीमंडल के मंत्री संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed