{"_id":"1325bfdd8aceb79900815b9d03d55f9f","slug":"shaheed-e-azam-bhagat-singh-games-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में शहीद-ए-आजम भगत सिंह खेल शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में शहीद-ए-आजम भगत सिंह खेल शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sun, 14 Feb 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार की ओर से करवाई जा रही शहीद-ए-आजम भगत सिंह खेलों का शुभारंभ गुरु नानक स्टेडियम में रविवार को कृषि मंत्री तोता सिंह ने किया। लुधियाना के अलावा अन्य जिलों में भी यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
छात्राओं की ओर से शबद गायन, बोलियां, गिद्दा आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा रस्साकसी शो का आयोजन किया गया। इसमें तरनतारन की टीम पहले और मोगा की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीम को 25 हजार और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार की राशि भेंट की गई। 19 फरवरी तक चलने वाले इन खेलों में 1850 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। लुधियाना में हैंडबॉल, बास्केटबॉल, साइकिलिंग और फुटबॉल के मुकाबले करवाए जा रहे हैं।
बास्केटबॉल (लड़के) मुकाबले में मानसा ने रोपड़ को 44-31 के अंतर से, फतेहगढ़ साहिब ने संगरूर को 67-32 के अंतर से मात दी। हैंडबॉल (लड़कियां) मुकाबले में रोपड़ ने बठिंडा को 71-5 के अंतर से हराया। जबकि लड़कों में लुधियाना ने होशियारपुर को 44-26 के अंतर से मात दी। फुटबॉल लड़कों के मुकाबले में होशियारपुर ने फिरोजपुर को 8-0 के अंतर से, लुधियाना ने पठानकोट को 11-1 के अंतर से मात दी। लड़कियों में फतेहगढ़ साहिब ने होशियारपुर को 1-0 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों से मिले बिना चले गए तोता सिंह
गुरु नानक स्टेडियम में शुरू हुए शहीद-ए-आजम भगत सिंह खेल मुकाबले में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कृषि मंत्री तोता सिंह सिर्फ औपचारिकता करने आए थे। उनके आने का समय सवा ग्यारह बजे का था। अधिकारियों की ओर से तैयारियां अभी पूरी नहीं हुई थी कि पौने ग्यारह बजे ही तोता सिंह स्टेडियम पहुंच गए।
उनको कमरे में बैठाकर चाय पिलाई गई और इस दौरान जल्दी-जल्दी झंडा तैयार किया गया। कृषि मंत्री ने भी जल्दबाजी में खेलों का शुभारंभ किया और साढ़े ग्यारह बजे से पहले ही खिलाड़ियों से मिले बिना ही चले गए। इस दौरान एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जेके जैन, सीनियर अकाली नेता मान सिंह गर्चा, जिला खेल अफसर सतपाल सिंह और जिला मंडी आफिसर सुखचैन सिंह अन्य खेल आफिसर मौजूद रहे।