{"_id":"5d31edf98ebc3e6cc578347a","slug":"servant-theft-from-shop-ludhiana-news-pkl344828875","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में दाखिल था मालिक, नौकरों ने दुकान से सामान चोरी कर बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में दाखिल था मालिक, नौकरों ने दुकान से सामान चोरी कर बेचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम करने वाले नौकरों ने सामान चोरी कर बेच डाला। दुकान मालिक अस्पताल में दाखिल था। ठीक होने के बाद मालिक जब दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। इस पर उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने इस मामले में पक्खोवाल रोड स्थित सरगोधा कालोनी निवासी दविंदर पाल सिंह की शिकायत पर लखविंदर माहतो, उसके भाई नीखिल माहतो, सहदेव माहतो, इंद्रजीत और सशोपाल के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में दविंदर पाल सिंह ने बताया उसकी शेरे पंजाब एजेंसी के नाम से स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। सभी आरोपी उसकी दुकान पर ही काम करते है। वह कुछ दिन पहले बीमार हो गया और ज्यादा तबीयत बिगड़ने के कारण उसे अस्पताल में दाखिल रहना पड़ा। पीछे से दुकान देखने वाला कोई नहीं था तो नौकरों के हाथ में ही उसकी दुकान थी। आरोपी ही उसका कामकाज देख रहे थे।
आरोपियों ने इसका फायदा उठाया और दुकान का सामान दोपहर के समय बोरे में डाल कर बाहर बेच देते थे। जो पैसे मिलते आरोपी आपस में बांट लेते थे। ठीक होने के बाद वह दुकान पर आया तो हिसाब चेक किया। आरोपियों के हिसाब में कोई गड़बड़ी नजर आई तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई जगीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।