{"_id":"fb700e54db0f3330b0d48fb550b9624d","slug":"senior-national-cycling-championship-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैन जूनियर में अंडमान निकोबार प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैन जूनियर में अंडमान निकोबार प्रथम
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएयू के वैलोड्रम ग्राउंड में करवाई जा रही 68वीं नेशनल ट्रैक चैंपियनशिप के चौथे दिन भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। इस मौके पर साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया केे प्रधान परमिंदर सिंह ढींढसा और सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने खिलाड़ियों को मेडल भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रही अंडमान निकोबार की खिलाड़ी डेबोरा को एक लाख रुपये और उनके कोच को पचास हजार की राशि देने का एलान किया गया।
मैन जूनियर की स्प्रीट में अंडमान निकोबार का एमरसन पहले, केरल का सनू राज-पी दूसरे और अंडमान निकोबार का अरकापरावा बाउल तीसरे स्थान पर रहा। मैन वर्ग की स्प्रीट में आरएसपीबी का अमरजीत सिंह पहले, आरएसपीबी का करनवीर सिंह दूसरे और सर्विसेज का दीपक मेहता तीसरे स्थान पर, वुमन जूनियर स्प्रीट रेस में महाराष्ट्र की शशिकला पहले, असम की अनु दूसरे और महाराष्ट्र की कोमल तीसरे स्थान पर रही। महाराष्ट्र की कोमल देशमुख ने तीसरा स्थान, 10 किलोमीटर प्वाइंट रेस वुमन जूनियर में केरल की अमाला विनोद ने पहला, केरल की एचना एमपी ने दूसरा और कर्नाटक की रेणुका दनदीन ने तीसरा स्थान पाया। 20 किलोमीटर प्वाइंट रेस मैन जूनियर में राजस्थान के श्रीराम गोदारा ने पहला, महाराष्ट्र के संजय शिंदे ने दूसरा और हरियाणा के नीरज ने तीसरा स्थान, 10 किलोमीटर प्वाइंट रेस वुमन वर्ग में आरएसपीबी की टी. विद्यालक्ष्मी देवी ने पहला, केरल की विस्मी एस ने दूसरा और तमिलनाडु के जी-मनीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।