फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Security of Ludhiana Congress MP Ravneet Singh Bittu has increased in wake of repeated terror threats 

पंजाब: सांसद रवनीत बिट्टू को लगातार मिल रहीं आतंकी धमकियां, अब जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा में चलेंगे 

Wed, 25 Aug 2021 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Aug 2021 11:45 AM IST
सार

पंजाब में करीब एक महीने पहले आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे पूछताछ में पता चला कि पंजाब के कई बड़े नेताओं के साथ साथ हिंदू नेता और कई धार्मिक संस्थाओं के नेता आतंकियों के निशाने पर हैं। नेताओं में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का नाम भी शामिल था।

विज्ञापन
Security of Ludhiana Congress MP Ravneet Singh Bittu has increased in wake of repeated terror threats 
सांसद रवनीत बिट्टू। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लगातार मिल रही आतंकी धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है। सांसद बिट्टू की जेड श्रेणी की सुरक्षा को बढ़ा कर अब जेड प्लस श्रेणी में बदल दिया गया है। इसके साथ साथ सांसद बिट्टू की दिल्ली कोठी का सुरक्षा घेरा भी बढ़ा दिया गया है। लुधियाना कोठी के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


सीआईएसएफ के अधिकारियों ने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की कोठी में उनके साथ मुलाकात की और वहां कुछ दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कोठी के बाहर गार्द तैनात करने के साथ हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे भी लगाने के आदेश जारी किए हैं, जिसका कंट्रोल रूम सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की कोठी के अंदर रहेगा। बिट्टू के काफिले में भी अब बुलेट प्रूफ कार के साथ साथ जैमर गाड़ी भी चलेगी। कुल दस के करीब गाड़ियों का काफिला साथ में चलेगा। 
विज्ञापन



पंजाब में करीब एक महीने पहले आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे पूछताछ में पता चला कि पंजाब के कई बड़े नेताओं के साथ साथ हिंदू नेता और कई धार्मिक संस्थाओं के नेता आतंकियों के निशाने पर हैं। नेताओं में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का नाम भी शामिल था। बिट्टू कई दिनों से दिल्ली में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ और किसानों के हक में धरने पर बैठे थे। वह चार दिन से कमेटी के साथ जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी गए हुए थे। मंगलवार को वह लुधियाना में थे और सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा के भाई राधेश्याम मल्होत्रा को समारोह में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईएसएफ के अधिकारियों ने कोठी में की सांसद से मुलाकात

सीआईएसएफ के अधिकारियों ने मंगलवार को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की रोजगार्डन के पास स्थित कोठी में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को सारी बात से अवगत करवाया और सुरक्षा घेरा बढ़ाने की बात कही। उसके बाद उन्होंने बिट्टू की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। कैमरे लगने वाली जगह की भी पूरी प्लानिंग की गई और कोठी के बाहर गार्द तैनात करने के भी आदेश जारी कर दिए गए। 31 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बरसी पर भी उनकी सुरक्षा कड़ी रहेगी। 

बुलेट प्रूफ और जैमर कार के साथ चलेगा दस गाड़ियों का काफिला
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के साथ अब दस के करीब गाड़ियों का काफिला चलेगा। इसमें एक सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की पर्सनल कार, एक बुलेट प्रूफ कार, जैमर कार के साथ सीआईएसएफ के मुलाजिमों की कार और जिला पायलट के साथ-साथ करीब दस गाड़ियां चलेंगी। इससे पहले जेड प्लस सुरक्षा पंजाब के दो ही नेताओं के पास है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिअद प्रधान और फिरोजपुर से सांसद सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं। 

लगातार आतंकियों की खिलाफत करते रहते हैं बिट्टू

सांसद बिट्टू पहले भी कई बार आतंकियों के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं और अब भी करते हैं। सांसद बिट्टू ने कहा कि वह पहले भी आतंकियों की खिलाफत करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। पहले भी उन्हें लगातार धमकियां आती थी और अब भी आती हैं। वह किसी भी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed