फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ATM looted in 13 minutes At Ludhiana Of Punjab

तीन लुटेरे ने 13 मिनट में उखाड़ा 23.63 लाख से भरा एटीएम, कार में डालकर ले उड़े

Sun, 03 Nov 2019 02:20 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 03 Nov 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
ATM looted in 13 minutes At Ludhiana Of Punjab
- फोटो : अमर उजाला

गांव पखोवाल स्थित अनाज मंडी के पास लगे एसबीआई एटीएम को शनिवार की तड़के तीन लुटेरे उखाड़कर कार में डालकर ले गए। एटीएम में 23.63 लाख रुपये थे। शनिवार की सुबह लगभग सात बजे जैसे बैंक का सफाई सेवक पहुंचा उसने एटीएम को न देख गार्ड को सूचना दी।

विज्ञापन


इसके बाद घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी देहात संदीप गोयल मौके पर पहुंचे। एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लेकर तलाश शुरू कर दी है। थाना सुधार पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव पखोवाल की अनाज मंडी के पास एसबीआई है। बैंक परिसर के बाहर जनता की सुविधा के लिए एटीएम लगा है। शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे बैंक की तरफ से एटीएम में 24 लाख रुपये डाले गए थे। शनिवार की सुबह लगभग 2.42 मिनट पर एक स्विट कार एटीएम के पास आकर रुकी। कार सेदो युवक बाहर निकले और एक कार के अंदर ही बैठा रहा। दोनों युवकों ने पहले गैस कटर के साथ एटीएम बूथ का शटर तोड़ा और अंदर घुस गए। दोनोें ने सबसे पहले एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। इसके बाद गैस कटर की मदद से एटीएम को उखाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों लुटेरों ने पहले मशीन को घसीट कर दरवाजे तक ले गए। थोड़ा मुश्किल होता देख तीसरे लुटेरे ने कार को बैक कर एटीएम के पास ले गया और तीनों मिलकर एटीएम को कार में डालकर फरार हो गए। इस पूरी घटना को आरोपियों ने महज 13 मिनट के अंदर अंजाम दिया। आरोपियों ने एटीएम के मेन सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया।

एटीएम के अंदर लगे गुप्त कैमरे को वह पहचान नहीं सके। इससे वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह लगभग सात बजे बैंक का सफाई सेवक कमलजीत सिंह जैसे बैंक पहुंचा, उसने देखते ही मामले की जानकारी बैंक मैनेजर गुरचरण सिंह माही को दी।

एटीएम लूट की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एसएसपी संदीप गोयल तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्कॉड को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम में 23 लाख 63 हजार एक सौ रुपये थे।

नाकाबंदी कर आसपास के गांवों में छानबीन
इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस स्विट गाड़ियों को विशेष तौर पर जांच कर रही है। पुलिस ने देहात एरिया में आपराधिक छवि के लोगों की लिस्ट तैयार कर उनके घरों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। कई जगह पर पुलिस डॉग स्क्वायड का इस्तेमाल भी कर रही है। आसपास के एरिया में जितनी भी वीरान जगह है, पुलिस वहां पर सर्च अभियान चला रही है। इसके अलावा टोल प्लाज के सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।

शुक्रवार शाम को बैंक ने 24 लाख रुपये एटीएम में डाला थे। दिन के समय बैंक और एटीएम बूथ पर गार्ड रहता है, रात के समय कोई गार्ड नहीं रहता है। इस घटना के संबंध में जितनी भी सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद थी, वह पुलिस को दे दी गई है। तीन माह पहले बतौर मैनेजर इस बैंक में ज्वाइन किया है। - गुरचरण सिंह माही, बैंक मैनेजर


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। बैंक से सीसीटीवी फुटेज लेकर पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जल्द ही लुटेरों को पुलिस काबू करने में कामयाब होगी। - संदीप गोयल, एसएसपी देहात लुधियाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed