फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sardar singh, sit, punjab, ludhiana

सरदार सिंह पर आरोप की जांच करेगी एसआईटी

Thu, 04 Feb 2016 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 04 Feb 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
sardar singh, sit, punjab, ludhiana
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर ब्रिटिश महिला हॉकी प्लेयर की ओर
विज्ञापन
से सगाई के बाद दुराचार करने के आरोप की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी बनाई है।

पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल ने एडीसीपी- 4 सतबीर सिंह अटवाल, एसीपी गिल गुरप्रीत कौर पूरेवाल और थाना कूमकलां के एसएचओ की जांच टीम बनाई है। आरोप लगाने वाली महिला ने लुधियाना के कूमकलां थाने में दी शिकायत में कहा है कि सरदार सिंह ने शादी का झांसा देकर उससे दुराचार किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया।

महिला ने बताया कि श्री भैणी साहिब में उसके साथ दुराचार किया गया था। महिला ने दो दिन पहले अपने वकील के साथ थाने में पहुंचकर सरदार सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपना अस्थायी पता पंचकूला का बताया है।

एडीसीपी सतबीर सिंह अटवाल ने बताया कि पीडि़त महिला भी हॉकी प्लेयर है और विदेश में ही रहती है। उसके कुछ रिश्तेदार पंजाब में रहते हैं। शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2012 में ओलंपिक खेलों के दौरान उसकी मुलाकात सरदार सिंह के साथ हुई थी। तीन साल के प्रेम संबंध के बाद दोनों ने 2014 में सगाई कर ली। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि वह अपने रिश्तेदारों के घर श्री भैणी साहिब आई हुई थी।

वहां सरदार सिंह ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद सरदार सिंह ने उसकी अनदेखी करनी शुरू कर दी और बाद में शादी से इंकार कर दिया। सतबीर सिंह अटवाल ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आ गई है। इस बारे में पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल की तरफ से एक टीम का गठन किया गया है जो जल्द ही इस मामले की पूरी जांच कर जल्द इसकी रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed