{"_id":"66f6c4efeaab544806066879","slug":"sangh-chief-dr-mohan-bhagwat-visit-ludhiana-stay-in-punjab-for-three-days-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना पहुंचे संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत: तीन दिन पंजाब में रहेंगे, कार्यकर्ता व प्रचारकों से करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना पहुंचे संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत: तीन दिन पंजाब में रहेंगे, कार्यकर्ता व प्रचारकों से करेंगे समीक्षा
Fri, 27 Sep 2024 08:15 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:15 PM IST
सार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर पंजाब आए हैं। वह शुक्रवार को अपने नियमित प्रवास पर लुधियाना पहुंचे। डॉ. मोहन भागवत संघ के कार्यकर्ताओं, प्रचारकों व अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को अपने नियमित प्रवास पर लुधियाना पहुंचे। वे पंजाब में 27 से 30 सितंबर तक रहेंगे। इस दौरान वे संघ के कार्यकर्ताओं, प्रचारकों व अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ संघ की भविष्य की योजनाओं और कार्य विस्तार पर विचार व कार्यों की समीक्षा करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का अगले साल से शताब्दी वर्ष शुरू हो रहा है, इसको लेकर पंजाब प्रांत की ओर से बनाई गई विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सरसंघचालक नियमित तौर पर देश के विभिन्न प्रांतों में प्रवास करते हैं और इसी के तहत वे पंजाब पहुंचे हैं।
डॉ. मोहन भागवत का आग्रह रहता है कि देशवासियों में ‘स्व’ का बोध अर्थात स्वदेशी की भावना का जागरण हो। देशवासी मन, वचन और कर्म से स्वदेशी को अपनाएं। देश के नागरिकों में कर्तव्यबोध उत्पन्न हो, जिससे बहुत सी समस्याओं का स्वत: निराकरण हो सके। इसके साथ पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का काम सामान्य जीवन से जुड़े और समाज में समरसता का विकास हो। इसके अतिरिक्त परिवार प्रबोधन के तहत परिवार संस्था और मजबूत हो।