Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sacred 21-foot-long 'ashtadhatu' (eight-metal alloy) mace arrives in Amloh; devotees flock to see it

Ludhiana News: अमलोह पहुंची 21 फीट लंबी अष्टधातु की पवित्र गदा, उमड़े श्रद्धालु

Mon, 02 Nov 2026 11:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 02 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sacred 21-foot-long 'ashtadhatu' (eight-metal alloy) mace arrives in Amloh; devotees flock to see it
विहिप और अग्रवाल समाज सभा ने किया भव्य स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी गोबिंदगढ़/अमलोह। सनातन धर्म की आस्था और हनुमान जी की श्रद्धा का प्रतीक 21 फुट लंबी अष्टधातु से निर्मित विशाल पवित्र गदा अमलोह पहुंची। श्री राम मंदिर में शहरवासियों, विश्व हिंदू परिषद अमलोह और अग्रवाल समाज सभा ने इसका भव्य स्वागत किया।
कंचन सेवा संस्थान, उदयपुर की देखरेख में यह गदा देशभर के मंदिरों की यात्रा कर रही है। मंदिर पहुंचने पर पुजारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने गदा की परिक्रमा कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। अग्रवाल समाज सभा के प्रधान शिव कुमार गोयल और राकेश कुमार गर्ग ने आयोजन में भूमिका निभाई। यह धार्मिक यात्रा 3 नवंबर 2023 से शुरू हुई है। यह गदा सनातन धर्म की आस्था, एकता और अटूट श्रद्धा का संदेश दे रही है। अमलोह में दर्शन के दौरान वातावरण जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन



फोटो कैप्शन: 04 अमलोह के श्री राम मंदिर में पहुंची 21 फीट लंबी अष्टधातु की विशाल पवित्र गदा के दर्शन करते अग्रवाल समाज सभा के प्रधान शिव कुमार गोयल, विश्व हिंदू परिषद के सदस्य और शहरवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed