फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Roper, national, highway, protest, still, continue

रोपड़ में नेशनल हाईवे पर दूसरे दिन धरना प्रदर्शन

Fri, 10 Jul 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Fri, 10 Jul 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ में वीरवार को हादसे में स्कूटर चालक की मौत के मामले में डबवाली बस सर्विस के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को दिन भर धरना प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन


जाम के दौरान पुलिस ने चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को श्री चमकौर साहिब व मोरिंडा मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया। जबकि चंडीगढ़ की ओर से जालंधर, अमृतसर, नंगल, श्री आनंदपुर साहिब तथा मनाली आदि जाने वाले वाहनों को भी इन्हीं रास्तों से डायवर्ट किया।
विज्ञापन


देर शाम पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों द्वारा गठित ग्यारह सदस्यीय कमेटी से बातचीत कर आंदोलन खत्म करवा दिया। पुलिस ने आरोपी बस को कब्जे में ले लिया और जांच में शामिल कर लिया है। मृतक के परिजनों के मुताबिक प्रशासन ने उनकी सारी मांगें मान ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार दिन में 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा और उससे पहले संघर्ष कमेटी उनका खुलासा करेगी। शुक्रवार को धरने के दौरान मृतक सवरन सिंह के गांव बहिरामपुर के निवासियों के अलावा कांग्रेस पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा, विधायक चरनजीत सिंह चन्नी, गुरकीरत कोटली, बलवीर सिंह सिद्धू, जगमोहन सिंह कंग, इंदरजीत सिंह जीरा, लखविंदर कौर गरचा सीपीआई नेता डॅा जोगिंदर दयाल, राजविंदर लक्की तथा आम आदमी पार्टी के नेता हिम्मत सिंह शेरगिल, सीपीआई एम नेता  महा सिंह रोड़ी, वकील दिनेश चड्ढा आदि ने संबोधित किया। इन नेताओं ने परिवार के साथ हमदर्दी जाहिर की।


रोपड़ के एसएसपी वरिंदरपाल सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए डीजीपी द्वारा एसआईटी बना दी गई है। एडीजीपी क्राइम इकबालप्रीत सिंह सहोता एसआईटी जांच टीम के हेड  होंगे जबकि आईजी क्राइम तथा डीआईजी रोपड़ रेंज आरके जायसवाल इस मामले की जांच करेंगे।

उन्होंने कहा कि जो तथ्य इस मामले में सामने आए हैं उन पर पुलिस जांच कर रही है तथा जिस बस को मामले में शामिल करने को लेकर रोष चल रहा था उसको भी कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बस की जांच कर रही है।


उन्होंने कहा इस मामले में कार चालक के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है तथा अगर कोई अन्य वाहन को मामले में शामिल पाया गया तो उसे भी जांच के दायरे में लिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि एसआईटी की इनवेस्टिगेशन के आधार पर ही इस मामले की चालान अदालत में पेश की जाएगी।


पुलिस प्रशासन के  आश्वासन के बाद नेशनल हाईवे से धरना प्रदर्शन उठा लिया गया। शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी  में रखा गया है। पिछले दो दिनों से चल रहे प्रर्दशन के कारन नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम रहा।
पुलिस ने विवादित बस डबवाली बस सर्विस की मर्सडीज बेंज को जांच के घेरे में ले लिया है और उसे कब्जे में लेकर मोरिंडा थाने में रखा गया है। बस चालक अभी भी फरार है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने संघर्ष कमेटी के साथ इस मामले को हल करवाने के लिए जो फैसला किया है उसमें पीड़त परिवार को साढे़ 22 लाख रुपये देने के साथ साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, मृतक की बेटी को मुफ्त शिक्षा देने और मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। जब कि मृतक के ताया गुरदेव सिंह तथा भांजे सुखविंदर सिंह ने कहा कि जो फैसला हुआ है परिवार उससे संतुष्ट है।

शुक्रवार को रोपड़ के गांव चक्कलां के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में स्कूटर चालक की मौत हो गई। लोगों ने इसे बादल परिवार की बस बताकर बस मालिक और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर दो दिन से जाम लगा रखा था।



जबकि पुलिस का कहना था कि दुर्घटना कार और स्कूटर के बीच हुई थी। स्कूटर में जो डेंट मिला है जांच में कार का मिला है। इसके आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed