फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Robbers robbed eight thousand in Ludhiana

लुधियाना में लुटेरों ने ट्रक ड्राइवर से लूटे आठ हजार

Thu, 27 May 2021 05:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Robbers robbed eight thousand in Ludhiana
लुधियाना। गांव कुतबेवाल कट के पास एक्टिवा सवार तीन आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर को रोक लिया और आठ हजार रुपये की नकदी छीन ली। सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में भामियां रोड स्थित जीटीबी नगर निवासी जसविंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई जनकराज ने बताया कि जसविंदर सिंह ट्रक ड्राइवरी का काम करता है। बुधवार दोपहर वह अपनी मोटरसाइकिल से फिल्लौर से लुधियाना की ओर आ रहा था। जीटी रोड स्थित कुतबेवाल कट के पास अचानक लघु शंका के कारण उसे रुकना पड़ा। इसी दौरान एक्टिवा से तीन बदमाश आए और उसे जबरदस्ती घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित से आठ हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed