फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   road jam at jagrav bridge

मांगों के लिए सफाई कर्मियों का जगरांव पुल पर प्रदर्शन

Thu, 25 Feb 2016 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 25 Feb 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
road jam at jagrav bridge
कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांग को लेकर कई दिनों से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा।
विज्ञापन


म्युनिसिपल कर्मचारी दल के नेताओं की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने मेयर के खिलाफ जगरांव पुल पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन की अगुवाई भावाधस के नेता विजय दानव, चौधरी यशपाल और लक्ष्मण द्रविड़ ने की। डेढ़ घंटे तक प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि वीरवार को वह आंदोलन और तेज करेंगे। बुधवार को निगम मुख्यालय में प्रदर्शन करने के बाद प्रदर्शनकारी जगरांव पुल पर पहुंचे और धरना लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मेयर कर्मचारियों को रेगुलर करने में अड़ंगा लगा रहे हैं जबकि निगम कमिश्नर अप्रैल तक उनकी मांगें पूरी कराने का आश्वासन दे चुके है। वह लिखित देने को भी तैयार थे लेकिन अचानक उन्होंने अपने पैर वापस ले लिए।

प्रदर्शन की वजह से शहर की सारी सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम से निकलने के लिए लोग जद्दोजहद करते रहे। इस दौरान कुछ लोगों की प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई। पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारु ढंग से चलाने के लिए लोगों को जगरांव पुल की तरफ से जाने ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed