{"_id":"9cbec224b2a0b0c9f386b004735b8e56","slug":"road-construction-wrong-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन रही सड़क में मिलीं खामियां, ठेकेदार को नोटिस, जेई को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन रही सड़क में मिलीं खामियां, ठेकेदार को नोटिस, जेई को चेतावनी
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई रणधीर सिंह नगर के एच और आई ब्लॉक में बन रही सड़क के निर्माण में खामियों की शिकायत पर मंगलवार को मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया ने तकनीकी अफसर के साथ मौके की जांच की। ढाई करोड़ की लागत से इन सड़कों का निर्माण हो रहा है। मौके पर पहुंचे मेयर ने पूरे काम को देखा। सड़क निर्माण में खामियां होने के कारण उन्होंने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। साथ ही सड़क निर्माण की देखरेख के लिए जेई जसप्रीत सिंह को चेतावनी दी गई है कि दोबारा उनकी देखरेख में बन रही सड़क नियम अनुसार न हुई तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर इलाका पार्षद पति हरप्रीत सिंह बेदी भी मौजूद रहे।
मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया ने बताया कि भाई रणधीर सिंह नगर में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसके संबंध में शिकायत मिली थी कि ठेकेदार सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद जांच की गई। उन्होंने बताया कि मौके पर देखा गया कि सड़कों की कई जगह पर नियमों के मुताबिक मोटाई कम थी, कई जगह पर ठेकेदार सही तरीके से लुक बजरी नहीं डाल रहे थे। इतना ही नहीं सड़कों के किनारों पर रोड जालियां हर हाल में नियमों के मुताबिक बनाने के लिए ठेकेदार को पाबंद किया गया है, वही नियमों के उलट बन रही है। उन्होंने बताया कि नियमों के मुताबिक रोड जालियां कम से कम दो फुट गहरी होनी चाहिए, लेकिन मौके पर कई जगह पर एक तरफ एक या सवा फुट की रोड जालियां डाली जा रही थीं।