फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   result, icse result in ludhiana, ludhiana result

दसवीं के तारुष और तिशाली मित्तल ने चमकाया नाम 

Fri, 06 May 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 06 May 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
result, icse result in ludhiana, ludhiana result
सेक्रेट हार्ड कांवेंट स्कूल में टॉप करने वाली 10वीं की परनीत व 12वीं कक्षा की अमनदीप कौर माता पिता के साथ खुशी जाहिर करती हुई - फोटो : अमर उजाला
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) दसवीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) बारहवीं का नतीजा घोषित कर दिया गया है। आईएससी के नतीजे में ह्यूमैनिटी स्ट्रीम में सतपॉल मित्तल स्कूल के साहिल ने 93.3 फीसदी अंकों  के साथ टॉप किया। मेडिकल में अमोलिका 95.3 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रहीं। नॉन मेडिकल में तिशाली मित्तल 96.5 फीसदी अंकों के साथ टॉपर बनीं। कॉमर्स में तुषार 95.3 फीसदी अंकों के साथ प्रथम रहे। दसवीं कक्षा के रिजल्ट में तारुष 97.9 प्रथम और परनीत कौर 97.2 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय रहे। 
विज्ञापन


यह रही पोजिशन
कॉमर्स स्ट्रीम में ओजस्वनी 94.1 फीसदी अंकों के साथ दूसरे, स्वप्निल 94 फीसदी अंकों के साथ थर्ड रहे। ह्यूमैनिटी में काव्या 90.3 फीसदी अंकों के साथ सेकेंड और गुनीव व अनमोल तीसरे स्थान पर रहीं। मेडिकल में सतपाल स्कूल की अमरीन कोहली, सेक्रेड हार्ट की अमनदीप, नॉन मेडिकल में सेक्रेड हार्ट स्कूल की समृद्धि जैन, सतपाल स्कूल की पार्थवी मदान दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


बनूंगा इंजीनियर: तारुष
दसवीं कक्षा में 97.8 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप करने वाले सतपाल मित्तल स्कूल के तारुष ने कहा कि उसके पेरेंट्स डॉक्टर हैं, लेकिन वह इंजीनियर बनेगा। अब वह अपनी आगामी पढ़ाई चंडीगढ़ से करेगा, ताकि इस सपने को पूरा कर सके। तारुष ने अपनी सफलता का श्रेय पिता डॉ. सुनील गोयल और मां रिंकी गोयल को दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश से स्टडी कर बनूंगी हेल्थ साइंस प्रोफेशनल: अमोलिका 
बारहवीं कक्षा में मेडिकल स्ट्रीम में टॉप करने वाली सतपाल मित्तल स्कूल की अमोलिका ने कहा कि उसकी फैमिली में सबके अलग प्रोफेशन हैं। पापा बिजनेसमैन हैं और मम्मी टीचर हैं। मैं हैल्थ साइंस प्रोफेशनल बनूंगी। उच्च शिक्षा विदेश से हासिल करूंगी। 

कंप्यूटर इंजीनियर बनूंगी : तिषाली
बोर्ड एग्जाम के साथ इंजीनियरिंग एंट्रेंस की तैयारी करने वाली नॉन मेडिकल स्ट्रीम टॉपर तिषाली ने कहा कि उसका सक्सेस मंत्र अपने विषय की बारीक नॉलेज लेना और बैलेंस बनाना है, इससे सफलता मिलती है जो उन्हें भी मिली है। 96.5 फीसदी अंकों से टॉप करने वाली तिषाली ने कहा कि वह कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती है, उसका अलग फोकस जेईई एडवांस में जगह बनाना है। 

सीए बनना है सपना : तुषार
सतपाल मित्तल स्कूल के तुषार ने 95.3 फीसदी अंकों के साथ कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया। तुषार ने कहा कि वह दिल्ली से अब उच्च शिक्षा पूरी करना चाहते हैं। कोशिश होगी कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिले, नहीं मिलती तो पत्राचार की तैयारी करूंगा और साथ में बीकॉम की पढ़ाई जारी रखूंगा। 

ग्लैमर पंसद है इसलिए बनूंगा लॉयर : साहिल
ह्यूमैनिटी स्ट्रीम में 93.5 फीसदी अंकों से पहला स्थान हासिल करने वाले साहिल ने कहा कि उन्हें ग्लैमर बहुत अट्रैक्ट करता है। वह अपने कैरियर के लिए ग्लैमरस फील्ड चुनेंगे और लॉयर बनेंगे। इसके लिए वह अब पीयू से अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने की तैयारी कर रहे हैं। 


दो बहनें बनीं टॉपर
दसवीं के परिणामों में सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल में टॉप करने वाली परनीत की बहन अमनदीप कौर ने 12वीं कक्षा की अपनी स्ट्रीम में टॉप किया। दोनों बहनों ने कहा कि यह उनका अब तक का सबसे बेस्ट रिजल्ट है। इस रिजल्ट से पैरेंट्स को सरप्राइज दिया। एग्जाम के लिए हर फंक्शन और हर सेलीब्रेशन को मिस किया। उम्मीद थी कि रिजल्ट अच्छे आएंगे, लेकिन यह नहीं सोचा था कि दोनों टॉप करेंगे। वहीं उनके पेरेंट्स ने कहा कि अक्सर लोग लड़कों को तरजीह देते हैं, लेकिन हमारी बेटियों ने हमें गर्व महसूस करवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed