{"_id":"600316748ebc3e2e3c10bf68","slug":"remove-confusion-doctors-first-introduced-vaccine-vaccination-ludhiana-district-ludhiana-news-pkl400881662","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रम दूर करने को डॉक्टरों ने पहले लगवाया टीका, लुधियाना जिले के पांच केंद्रों में टीकाकरण का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रम दूर करने को डॉक्टरों ने पहले लगवाया टीका, लुधियाना जिले के पांच केंद्रों में टीकाकरण का आगाज
विज्ञापन
लुधियाना। कोरोना संक्रमण के खिलाफ शनिवार को जिले के पांच केंद्रों पर टीकाकरण का आगाज हो गया है। सिविल अस्पताल में टीकाकरण की शुरुआत 12.45 बजे डॉक्टर हरप्रीत सिंह बैंस से की गई। वहीं डीएमसी अस्पताल में पहली वैक्सीन 11.32 बजे डॉक्टर विश्वमोहन को दी गई। भ्रम दूर करने के लिए सभी केंद्रों पर सबसे पहले डॉक्टरों को वैक्सीन दी गई। सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लेने वाले डॉक्टर्स पर फूलों की बरसात कर स्वागत किया गया। खन्ना सिविल अस्पताल और जगरांव सिविल अस्पताल में भी डॉक्टरों ने पहले वैक्सीन लगवाई।
करोना वैक्सीन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलने लगी थी। आशा वर्कर्स भी वैक्सीन लेने में आनाकानी कर रही थीं। उनका कहना था कि पहले डॉक्टप वैक्सीन ले। शनिवार को सबसे पहले 11.32 बजे डीएमसी के डॉक्टर विश्व मोहन को टीका लगाया गया। लगभग डेढ़ बजे डीएमसी के हार्ट विशेषज्ञ जीएस वंडर ने भी वैक्सीन ली। सिविल अस्पताल में डॉक्टर हरप्रीत सिंह बैंस के बाद डॉ. कुुलवंत सिंह, डॉ. रोहित रामपाल, डॉ. शीनू गुप्ता को वैक्सीन लगाई गई। सीएमसी में टीकाकरण की शुरुआत प्रिंसिपल डॉ. जयराज पंडियन से की गई।
वैक्सीन लगवाने के लिए था उत्साहित
जैसे कोरोना वैक्सीन की तिथि की घोषणा हुई थी, उसी दिन से मैं वैक्सीन के प्रति उत्साहित था। मैने पहले ही फैसला कर लिया था कि वैक्सीन की पहली डोज खुद लेनी है। सबसे पहले वैक्सीन लेने का सबसे बड़ा कारण था कि आम लोगों में फैल रही भ्रांतियों को दूर किया जा सके। वैक्सीन लेने के बाद भी मैं बिलकुल सामान्य हूं। आम लोगों से अपील है कि वह वैक्सीन जरूर लगवाएं। - डॉ. विश्व मोहन डीएमसी अस्पताल
विज्ञापन
वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं
सिविल अस्पताल में सबसे पहले वैक्सीन मैने ली है, क्योंकि अन्य लोगों को यह पता चल सके कि वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। मुझे दो घंटे वैक्सीन लिए हुए हो चुके है, लेकिन कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखा है। आम लोगों को अपील है कि वह कोरोना वैक्सीन के प्रति कोई भ्रम न पालें, यह हर किसी के लिए जरूरी है। - डॉ. हरप्रीत सिंह बैंस, सिविल अस्पताल लुधियाना
पूर तरह से सुरक्षित है वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन को लेकर कुछ लोग तरह तरह की बातें फैला रहे है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैनें आज सबसे पहले वैक्सीन ली है, तीन घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है। मैं बिलुकल सामान्य तौर पर काम कर रहा हूं। सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना चाहिए, तभी हम कोरोना को मात दे सकते है। - डॉ. जयराज पंडिय, प्रिंसिपल सीएमसी लुधियाना