{"_id":"604b47fd8ebc3e8d195ac0bc","slug":"removal-of-occupation-around-budha-darya-ludhiana-ludhiana-news-pkl4068314133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुड्ढा दरिया के आसपास कब्जे हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुड्ढा दरिया के आसपास कब्जे हटाए
विज्ञापन
लुधियाना में अपना सामान समेटते हटाए गए अवैध कब्जेदारों। संवाद
- फोटो : LUDHIANA
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बुड्ढा दरिया की सफाई के लिए बनाई गई 650 करोड़ की योजना पर काम शुरू हो गया है। निगम बिल्डिंग ब्रांच ने शुक्रवार को जेसीबी से बुड्ढा दरिया के आसपास से अतिक्रमण हटाए। साथ ही लोगों को अपना सामान सुरक्षित जगह पर रखने के लिए कुछ समय की मोहलत भी दी गई। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
गौरतलब है कि बुड्ढा दरिया के कायाकल्प के लिए निगम ने 650 करोड़ की योजना तैयार की है। इसके तहत ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर यहां की सफाई की जाएगी। इसी कारण बुड्ढा दरिया के आसपास से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। एक सर्वे के अनुसार दरिया के 14 किलोमीटर क्षेत्र में कुल 965 कब्जे है, इसमें 540 पक्के और 425 कच्चे अतिक्रमण है।
इन कब्जाधारियों को पहले से निगम ने नोटिस जारी कर दिया था। जिस पर आज निगम ने कार्रवाई की। नगर निगम संयुक्त कमिश्नर कुलप्रीत सिंह ने बताया कि अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी। कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस जारी कर सूचित कर दिया गया था।