फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Record of 50 years break in maximum and minimum temperature on Friday

मौसम: शुक्रवार न्यूनतम और अधिकतम तापमान ने बीते 50 साल का तोड़ा रिकार्ड

Fri, 23 Apr 2021 08:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
Record of 50 years break in maximum and minimum temperature  on Friday
अप्रैल माह में बरसात के साथ ठंडी हवाओं से तापमान में आई गिरावट ने बीते 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। महज सात दिन में अधिकतम तापमान में 11 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के माहिरों के अनुसार यह पहली बार हुआ कि इस साल के शुरू से मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला है। अप्रैल में पहली बार देखने को मिला है कि न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि इस दौरान कई बार तापमान में उछाल भी देखने को मिला है। अप्रैल में अधिकतम तापमान 38 डिग्री भी दर्ज किया जा चुका है। मौसम में इस तरह का बदलाव माहिरों की समझ से परे है।
विज्ञापन

पीएयू मौसम विभाग की हेड डॉक्टर प्रभजोत कौर बताती हैं कि 23 अप्रैल को सुबह लुधियाना का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले 12 जून 1972 को लुधियाना का तापमान 19.2 डिग्री रहा था। यूनिवर्सिटी में इससे पुराना रिकॉर्ड नहीं है, क्योंकि यह सिस्टम ही 1972 में लगा था। इससे साफ है कि तापमान ने 50 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। वहीं 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा है। इससे पहले 23 अप्रैल 1972 से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक नहीं दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान ने भी बीते 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 16 अप्रैल 2021 को लुधियाना में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा था, शुक्रवार यह तापमान 26.0 डिग्री रह गया है। इससे साफ है कि सात दिनों में दिन के तापमान में 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम एक बार फिर से बदला था, जोकि शनिवार के बाद साफ हो जाएगा। शुक्रवार को लुधियाना में 4.8 एमएम बरसात दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed